[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Kuwait Visit : कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

PM Modi Kuwait Visit : कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

0
PM Modi Kuwait Visit : कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत
पीएम नरेंद्र मोदी कुवैत रवाना

PM Modi Kuwait Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को कुवैत रवाना हुए. अपने दौरे से पहले मोदी ने कहा कि हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं. भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनका साझा हित है. मुझे विश्वास है कि कुवैत की मेरी यात्रा दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता के विशेष संबंधों को और मजबूत करेगी.

चार दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. आखिरी बार भारतीय प्रधानमंत्री 43 साल पहले कुवैत के दौरे पर गया था. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1981 में कुवैत के दौरे पर पहुंचीं थीं. तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 2009 में इस पश्चिम एशियाई देश के दौरे पर पहुंचे थे.

Read Also : PM Modi Kuwait Visit : कभी कुवैत और भारत के बीच होता था घोड़ों का व्यापार, लकड़ी लेकर पहुंचते थे व्यापारी

पीएम मोदी के दौरे का पूरा कार्यक्रम क्या है? जानें

  1. दो दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के टॉप लीडर्स से मुलाकात करेंगे. वे कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत जा रहे हैं.
  2. पीएम मोदी कुवैती क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से भी बातचीत करेंगे.
  3. दोनों देशों के बीच होन वाली बैठकों में व्यापार, इनवेस्टमेंट, एनर्जी, कल्चर जैसे क्षेत्रों में संबंधों की समीक्षा की जा सकती है.
  4. प्रधानमंत्री मोदी भारतीय ब्लू-कॉलर श्रमिकों के एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे.
  5. भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को मोदी संबोधित करेंगे. कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले मोदी के ‘हला मोदी’ कम्यूनिटी इवेंट की तैयारी चल रही है.
  6. गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे.

Read Also : PM Modi Kuwait Visit: कुवैत यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, 43 साल बाद किसी PM का होगा दौरा

Previous article हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 लड़कों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग
Next article बिहार में दो सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, रिटेन एग्जाम में किए थे ये खेल, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel