[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar चीन और अदाणी का नाम लेने से डरते हैं पीएम मोदी, केन्द्र सरकार पर एक बार फिर बरसे AIMIM प्रमुख ओवैसी

चीन और अदाणी का नाम लेने से डरते हैं पीएम मोदी, केन्द्र सरकार पर एक बार फिर बरसे AIMIM प्रमुख ओवैसी

0
चीन और अदाणी का नाम लेने से डरते हैं पीएम मोदी, केन्द्र सरकार पर एक बार फिर बरसे AIMIM प्रमुख ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ओवैसी ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एक रिपोर्ट आने के बाद भारत की एक बड़ी शख्सियत अदाणी की 40 फीसदी दौलत खत्म हो गई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट का बहाना बना रहे हैं. हम सोचते थे कि पीएम मोदी चीन का नाम लेने से डरते हैं लेकिन अब वह अदाणी का नाम लेने से भी डरते हैं.

केन्द्र सरकार पर बरसे ओवैसी: यह पहला मौका नहीं है जब ओवैसी ने बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के खिलाफ बोला है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही ओवैसी लगातार केन्द्र सरकार के खिलाफ मुखर हैं.  AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इससे पहले अदाणी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि अगर हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसे यूएपीए (UAPA) का सामना करना पड़ता.

कमजोर हो रहा है लोकतंत्र-ओवैसी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ओवैसी ने बीबीसी पर इनकम टैक्स के सर्वे को लेकर भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रेस की आजादी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि प्रेस केवल सत्तारूढ़ दल की प्रशंसा करने वाली खबरें दिखाएगा और सरकार की आलोचना करने वाली खबरों को नजरअंदाज करेगा तो यह लोकतंत्र को कमजोर करेगा. गुजरात में जो हुआ उससे कौन इनकार कर सकता है. आज छापेमारी की जा रही है.


Also Read: आयकर सर्वे के बाद बीबीसी ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, आईटीबीपी के जवान किए गए तैनात

गौरतलब है कि बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आज यानी बुधवार को भी आयकर विभाग की ओर सर्वे किया गया. इससे पहले मंगलवार को कथित तौर पर टैक्स चोरी की जांच के लिए आई की टीम ने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में सर्वे ऑपरेशन चलाया था. वहीं सर्वे के दौरान दिल्ली के केजी मार्ग स्थित बीबीसी कार्यालय के बाहर आईटीबीपी के जवान तैनात किये गये. 

Previous article TMKOC: असित मोदी ने किया कंफर्म, टप्पू के लिए नीतीश भलुनी का नाम हुआ फाइनल, जानें उनके बारे में…
Next article रणबीर कपूर ने दिल्ली में किया ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जोरदार प्रमोशन, इस खास अदांज में ली स्टेज पर एंट्री
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel