[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi ने बांग्लादेश के नये PM तारिक रहमान को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता

PM Modi ने बांग्लादेश के नये PM तारिक रहमान को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता

0
PM Modi ने बांग्लादेश के नये PM तारिक रहमान को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता
पीएम मोदी और बांग्लादेश के नये पीएम तारिक रहमान, फोटो पीटीआई

PM Modi Invite Tarique Rahman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को लिखे अपने पत्र में कहा- मैं बांग्लादेश में हाल ही में खत्म हुए पार्लियामेंट्री चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत और बांग्लादेश के अगले प्राइम मिनिस्टर के तौर पर आपके अपॉइंटमेंट पर आपको दिल से बधाई देता हूं.

साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- मैं आपके साथ (तारिक रहमान) मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं ताकि हमारे कई तरह के आपसी रिश्तों को मजबूत किया जा सके. रीजनल कोऑपरेशन को बढ़ाया जा सके, और कनेक्टिविटी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, एनर्जी, हेल्थकेयर, साथ ही कल्चरल और लोगों के बीच मेलजोल जैसे बड़े एरिया में हमारे कॉमन गोल को आगे बढ़ाया जा सके.

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को पत्नी और बेटी के साथ भारत आने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को पत्नी और बेटी के साथ भारत आने का न्योता दिया. पीएम ने अपने पत्र में लिखा- मैं इस मौके पर आपको, डॉ जुबैदा रहमान और आपकी बेटी जैमा के साथ भारत आने का न्योता देता हूं. भारत में आपका दिल से स्वागत है.

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस नीत अंतरिम सरकार का 18 महीने से जारी शासन समाप्त हो गया, जिस दौरान बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता और अराजकता की स्थिति रही थी. रहमान के प्रधानमंत्री बनने को बांग्लादेश के लिए एक नयी शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को परंपरा से हटते हुए, बंगभवन के बजाय जातीय संसद के ‘साउथ प्लाजा’ में पद की शपथ दिलाई.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का विजन 2047, ‘दुनिया के टॉप-3 एआई सुपरपावर में से एक होगा भारत’

‘इंडिया-फ्रांस पार्टनरशिप ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए ताकत’, मैक्रों के साथ मीटिंग के बाद बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों को लगाया गले, लोक भवन में हाई लेवल मीटिंग

भारत के ग्रैंड मुफ्ती से मिले पीएम मोदी, एनएसए अजीत डोभाल भी रहे मौजूद, किन बातों पर हुई चर्चा?

Previous article मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी
Next article सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें : डीसी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel