[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Narendra Modi Interview: चुनाव से पहले पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की कर ली तैयारी, कहा- अगले 100 दिन का प्लान तैयार

Narendra Modi Interview: चुनाव से पहले पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की कर ली तैयारी, कहा- अगले 100 दिन का प्लान तैयार

0
Narendra Modi Interview: चुनाव से पहले पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की कर ली तैयारी, कहा- अगले 100 दिन का प्लान तैयार
pm modi Interview

Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूए एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में कहा, 2024 का चुनाव देश के सामने एक अवसर है. एक ओर कांग्रेस सरकार का मॉडल है और दूसरी ओर बीजेपी सरकार का मॉडल है. उनके 6 दशक का काम और मेरा केवल 10 साल का काम. किसी भी क्षेत्र में तुलना करें, अगर कोई कमियां भी होगी, तो हमारे प्रयासों में कमी नहीं रही.

पीएम मोदी ने अलग कार्यकाल का प्लान बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में तीसरे कार्यकाल का प्लान और अगले 100 दिन की कार्ययोजना पर कहा, हमने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश में विकास की गति और पैमाने को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई. अगले कार्यकाल में मुझे स्पीड के साथ-साथ स्केल भी बढ़ाना है. यही मेरा लक्ष्य है. दूसरी बात, आप देखेंगे कि जब देश की जनता देश चलाने की जिम्मेदारी हमें सौंपती है, तो हमें देश पर, देश के लोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

किसी को डरने की जरूरत नहीं

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि विपक्ष लोगों के मन में यह डर फैला रही है कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव में सत्ता में आई तो वह संविधान बदलने की कोशिश करेगी. इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं. किसी को डरने की जरूरत नहीं है. मेरे फैसले किसी को डराने या किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं होते हैं. वे देश के समग्र विकास के लिए बनाए जाते हैं. मैंने सब कुछ सही दिशा में करने की कोशिश की है, फिर भी मुझे बहुत कुछ करने की जरूरत है, क्योंकि मैं देख रहा हूं कि मेरे देश की कितनी जरूरतें हैं. इसीलिए मैं कहता हूं कि यह एक ट्रेलर है.

2019 के चुनाव में भी बनाया था अगले 100 दिन का प्लान

पीएम मोदी ने दोहराया कि 2019 में भी उनकी सरकार ने पहले 100 दिनों का प्लान तैयार किया था. सरकार में आने के बाद उसपर काम भी हुए. मैं एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहता. जब वापस आया तो , धारा 370, तीन तलाक को निरस्त किया. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह सिर्फ एक बेटे की तरह भारत माता की सेवा कर रहे हैं और यही उनका मिशन है.

पीएम मोदी ने सुनाई 100 दिन के प्लान की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई के साथ बातचीत में अपने 100 दिन के प्लान पर एक कहानी सुनाई. पीएम ने कहा, मैं लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहा हूं. देश में हमेशा चुनाव होते रहते हैं. वैसे में मेरे राज्य से भी 30- 40 अच्छे अधिकारी चुनाव ड्यूटी के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भेजे जाते थे. वैसे में वे 40-50 दिन बाहर रहते थे, मुझे चिंता होती थी कि मैं सरकार कैसे चलाऊंगा? तब मैंने सोचा कि अगर मेरे पास चुनाव है तो मैं उस अवधि को छुट्टी के रूप में नहीं लूंगा. मैं अधिकारियों को अगली सरकार के लिए पहले से प्लान तैयार रखने के लिए कहता था. इसलिए मैं 100 दिनों की भी योजना बनाता था.

Also Read: ‘पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए’, एलन मस्क पर बोले पीएम मोदी

Also Read: Narendra Modi Interview: वन नेशन वन इलेक्शन, राम मंदिर और राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी

Also Read: Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड खत्म करने पर बोले पीएम मोदी- एक दिन हर किसी को होगा पछतावा

Also Read: नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का हमला, कहा- प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं इसलिए दे रहे साक्षात्कार

Previous article IPL 2024: CSK के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे मुंबई के स्टार जसप्रीत बुमराह, एमएस धोनी संग खिंचाई तस्वीर
Next article महारैली को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेवारी सभी की : विधायक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel