[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने बांस से इथेनॉल तैयार करने वाले प्लांट का किया उद्घाटन, 50000 से अधिक लोगों को होगा लाभ

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने बांस से इथेनॉल तैयार करने वाले प्लांट का किया उद्घाटन, 50000 से अधिक लोगों को होगा लाभ

0
PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने बांस से इथेनॉल तैयार करने वाले प्लांट का किया उद्घाटन, 50000 से अधिक लोगों को होगा लाभ
आसम दौरे पर पीएम मोदी साथ में सीएम हिमंता

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया. इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी. जो असम के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

संयंत्र शून्य अपशिष्ट पैदा करेगा, 50000 से अधिक लोगों को होगा लाभ

अधिकारियों ने बताया कि बांस के पौधे के सभी हिस्सों का इस्तेमाल करने वाला यह संयंत्र ‘शून्य अपशिष्ट’ पैदा करेगा और इससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को 200 करोड़ रुपये का बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों के मुताबिक, यह संयंत्र पूर्वोत्तर के चार राज्यों से पांच लाख टन हरा बांस प्राप्त करेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक लोगों को लाभ होगा.

नॉर्थ ईस्ट में मुझे अद्भुत प्यार और स्नेह मिलता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं पिछले दो दिनों से नॉर्थ ईस्ट में हूं. जब भी मैं नॉर्थ ईस्ट आता हूं, मुझे अभूतपूर्व प्यार और आशीर्वाद मिलता है. विशेषकर असम के इस क्षेत्र में मुझे जो प्यार और स्नेह मिलता है, वह अद्भुत है. मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. विकसित असम, विकसित भारत की गौरवशाली यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज असम को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं.”

भारत सौर ऊर्जा के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…इस बदलते दौर में भारत को तेल और गैस के विकल्प के रूप में ज्यादा ईंधन की जरूरत है. ऐसा ही एक विकल्प इथेनॉल है. आज यहां बांस से इथेनॉल बनाने का प्लांट शुरू किया गया है. इससे असम के किसानों को बहुत फ़ायदा होगा.” “भारत हरित ऊर्जा के उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है. एक दशक पहले भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी पीछे था, लेकिन आज भारत सौर ऊर्जा के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है. इस बदलते दौर में भारत को तेल और गैस के विकल्प के रूप में ज्यादा ईंधन की जरूरत है. ऐसा ही एक विकल्प इथेनॉल है. आज यहां बांस से इथेनॉल बनाने का प्लांट शुरू किया गया है. इससे असम के किसानों, मेरे आदिवासी भाइयों-बहनों और परिवारों को बहुत फायदा होगा. बायो-इथेनॉल प्लांट को चलाने के लिए जरूरी बांस की भी व्यवस्था की जा रही है. सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती में मदद करेगी और बांस की खरीद भी करेगी. इस क्षेत्र में हर साल लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस एक प्लांट से यहां के हजारों लोगों को फायदा होगा.”

Previous article नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ से लगायी गुहार
Next article Mahagathbandhan Seat Sharing: सीट शेयरिंग पर कांग्रेस ने लालू यादव के सामने रखी दो शर्तें, इससे कम पर समझौता नहीं और दूसरा?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel