[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिव्यांगजनों से बोले पीएम मोदी हमने काम किया है आप पुराने दिन याद कीजिए

दिव्यांगजनों से बोले पीएम मोदी हमने काम किया है आप पुराने दिन याद कीजिए

0
दिव्यांगजनों से बोले पीएम मोदी हमने काम किया है आप पुराने दिन याद कीजिए

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायता उपकरण दिया. इस मौके पर उन्होंने प्रयागराज में लगे कुंभ मेले का जिक्र किया. दिव्यांगजनों के लिए सरकारी योजनाओं का जिक्र किया कहा, दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया है.उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए भी उनका आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पिछली सरकार की योजनाओं में की गयी खर्च राशि का भी जिक्र किया कहा, पिछली सरकार के पाँच साल में जहां दिव्यांगजनों को 380 करोड़ रुपए से भी कम के उपकरण बांटे गए, वहीं हमारी सरकार ने 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के उपकरण बांटे हैं.आप वो समय भी याद करिए जब आपको सरकारी दफ्तरों, बस स्टैंड, अस्पताल, कोर्ट, कचहरी हर जगह जाने में दिक्कत होती थी. कुछ जगहों पर अलग रैंप बन जाता था, बाकी जगहों पर बहुत मुश्किल होती थी.बीते 4-5 वर्षों में देश की सैकड़ों इमारतें, 700 से ज्यादा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाई जा चुकी हैं। जो बची हुई हैं उन्हें भी सुगम्य भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है. इस सभा से उन्होंने कहा, तीर्थराज, प्रयागराज में आकर हमेशा ही एक अलग पवित्रता और ऊर्जा का एहसास होता है. पिछले साल फरवरी में मैं कुम्भ के दौरान इस पवित्र धरती पर आया था. तब संगम में स्नान करके और उसके साथ-साथ मुझे एक और शौभाग्य मिला था.

इस मंच से पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों का भी जिक्र किया कहा, वो सफाई कर्मचारी जो ऐतिहासिक कुम्भ की पवित्रता बढ़ा रहे थें और जिनके परिश्रम और पुरुषार्थ के कारण पूरे विश्व में प्रयागराज के इस कुम्भ की स्वच्छता की चर्चा हुई. पूरी दुनिया में प्रयागराज की एक नयी पहचान बनी. कुम्भ में एक नई परंपरा नजर आई और उसे सफल करने वाले उन सफाई कर्मचारियों के चरण धोने का और मुझे इस महान सिद्धि को पाने वाले उन सफाई कर्मचारियों को नमन करने का अवसर मिला था.

गंगा तट पर बिताये कुछ लम्हों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भी कुछ ऐसा ही सौभाग्य मुझे मां गंगा के तट पर प्राप्त हुआ है. प्रधानसेवक के तौर पर मुझे हजारों दिव्यांगजनों, वरिष्ठ जनों की सेवा करने का अवसर मिला है. दिव्यांग जनों को बांटी गयी सामग्री का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, थोड़ी देर पहले यहां करीब 27,000 साथियों को उपकरण दिए गए हैं. हमारे यहां कहा जाता है- स्वस्ति: प्रजाभ्यः परिपालयंतां. न्यायेन मार्गेण महीं महीशाः! यानि सरकार का ये दायित्व है कि हर व्यक्ति का भला हो, हर व्यक्ति को न्याय मिले. यही सोच तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र का भी आधार है.

पीएम मोदी ने कहा, आपके प्रधान सेवक के तौर पर, मुझे हजारों दिव्यांग-जनों और बुजुर्गों, वरिष्ठ जनों की सेवा करने का अभी अवसर मिला है. थोड़ी देर पहले यहां करीब 27 हजार साथियों को उपकरण दिए गए हैं. किसी को ट्रायसाइकिल मिली, किसी को सुनने की मशीन मिली और व्हीलचेयर मिली है.यहां इस समाजिक अधिकारिता शिविर में अनेक रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. उपकरण आपके जीवन से मुश्किलें कम करने में कुछ मदद करेंगे.मैं मानता हूं कि ये उपकरण आपके बुलंद हौसलों के सहयोगी भर हैं. आपकी असली शक्ति तो आपका धैर्य है, आपका सामर्थ्य है, आपका मानस है. आपने हर चुनौती को चुनौती दी है, आपने मुश्किलों को मात दिया है. आपका जीवन अगर कोई बारीकी से देखे तो हर पल, हर डगर, हर किसी के लिए प्रेरणा का कारण है.

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय वायुसेन के विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे. एयरपोर्ट पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के परेड मैदान पहुंचे जहां उन्होंने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायता उपकरण दिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel