[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi in Odisha : पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता हिरासत में

PM Modi in Odisha : पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता हिरासत में

0
PM Modi in Odisha : पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता हिरासत में
PM Narendra Modi

PM Modi in Odisha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे से पहले राज्य पुलिस ने शुक्रवार को एहतियातन कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के महासचिव सैयद याशिर नवाज और चार अन्य युवा नेता शामिल हैं. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिलहाल कैपिटल पुलिस थाने में रखा गया है. ओपीसीसी ने बयान जारी कर नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया.

कांग्रेस नेताओं से क्यों डरते हैं मोदी? : कांग्रेस

याशिर ने कहा, ‘‘मोदी ओडिशा में बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ के जश्न के लिए भुवनेश्वर आ रहे हैं. वे कांग्रेस नेताओं से क्यों डरते हैं?’’ उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह की कार्रवाई से नहीं डरेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम ओडिशा के लोगों के हित में बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगे और हम गिरफ्तारी से नहीं डरते.’’ मोदी दोपहर में यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ‘त्रिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें : PM Modi Bihar Visit: सीवान पहुंचे पीएम मोदी, ओपन गाड़ी में सीएम नीतीश के साथ समर्थकों के बीच से मंच तक पहुंचे

पीएम 19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि जनता मैदान और रोड शो समेत मोदी के कार्यक्रमों में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री 2,750 रेलवे परियोजनाओं सहित 19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जाने वाली अन्य परियोजनाओं में पेयजल और सिंचाई, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा, ग्रामीण सड़कें और पुल एवं राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं.

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए नहीं इस शख्स के लिए वापस आएगा अरमान, क्या टूटे रिश्ते सुधरेंगे
Next article गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल को सौगात, योगी बोले—हमने वादे नहीं, विकास दिए हैं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel