[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Guyana Visit : गुयाना के पास तेल का अकूत भंडार, इस वजह से पीएम मोदी की यात्रा है खास

PM Modi Guyana Visit : गुयाना के पास तेल का अकूत भंडार, इस वजह से पीएम मोदी की यात्रा है खास

0
PM Modi Guyana Visit : गुयाना के पास तेल का अकूत भंडार, इस वजह से पीएम मोदी की यात्रा है खास
PM Modi Guyana Visit

PM Modi Guyana Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कैरेबियाई देश गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचेंगे. उनकी तीन दिवसीय यात्रा में एनर्जी सिक्योरिटी पर बात हो सकती है. गुयाना तेल और गैस संसाधनों की खोज के बाद तेजी से विकास करने वाला देश है. उसके साथ जुड़कर भारत न केवल एनर्जी सिक्योरिटी को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रहा है, बल्कि दुनिया के दक्षिण देशों और कैरिबियन क्षेत्र के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.

पूरी दुनिया की गुयाना पर नजरें हैं, जिसकी वजह कच्चे तेल के अकूत भंडार हैं. ऐसी खबर पहले आ चुकी है कि गुयाना आने वाले समय में संसार के दस सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल हो सकता है. आठ अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार यहां है.

भारत और गुयाना के बीच एनर्जी और रक्षा समझौतों की उम्मीद

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और गुयाना के बीच एनर्जी और रक्षा समझौतों होने की उम्मीद है. भारत अनूठे इतिहास का लाभ उठाने के प्रयास में जुटा है. यहां की लगभग 40 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है. इसमें राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी शामिल हैं, जिनके पूर्वजों को 19वीं सदी में ब्रिटिश सरकार ने गिरमिटिया मजदूर के रूप में कैरिबियन क्षेत्र में भेजा था.

1968 के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली गुयाना यात्रा

पीएम मोदी की गुयाना यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. पिछले साल, राष्ट्रपति अली प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे. उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित भी किया गया था, जो भारतीय मूल के लोगों के लिए सर्वोच्च सम्मान है. मोदी की गुयाना यात्रा 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. मोदी अली के साथ बातचीत करेंगे और गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे.

Read Also : ब्रिटेन में छिपे भगोड़ों पर पीएम मोदी की नजर, कीर स्टार्मर से हुई खास बातचीत

जनवरी 2023 में अली की भारत यात्रा के बाद, गुयाना के उपराष्ट्रपति जगदेव भारत आए. गुयाना के प्रधान मंत्री मार्क फिलिप्स भी भारत आ चुके हैं. इसके बाद मंत्री-स्तरीय और सैन्य-स्तरीय यात्रा हुई.

Previous article जानें कौन है Keerthy Suresh का होने वाला पति, 32 की उम्र में बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही एक्ट्रेस
Next article Winter Tips: बिना रूम हीटर के अपने कमरे को ऐसे रखें गर्म, ये है आसान तरीका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel