[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Flag Hoisting: बेहद खास है राम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज, जानें झंडे पर बने सूर्य और कोविदार वृक्ष का रहस्य

PM Modi Flag Hoisting: बेहद खास है राम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज, जानें झंडे पर बने सूर्य और कोविदार वृक्ष का रहस्य

0
PM Modi Flag Hoisting: बेहद खास है राम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज, जानें झंडे पर बने सूर्य और कोविदार वृक्ष का रहस्य
PM Modi Flag Hoisting

PM Modi Flag Hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्री राम के नारों के बीच भगवा ध्वज फहराया. मंदिर के शिखर पर लहराता भगवा झंडा कोई आम ध्वज नहीं है. इसपर भगवान राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक चमकते सूर्य की तस्वीर है. इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ओम लिखा है. जो अपने आप में बहुत खास है. झंडे का भगवा रंग ‘रामराज्य के आदर्शों को दिखाते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश दे रहा है.

झंडे पर बने सूर्य और कोविदार वृक्ष का रहस्य

अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर लगे भगवा झंडे में सूर्य और कोविदार वृक्ष को अंकित किया गया है. सूर्य भगवान राम के वंश यानी सूर्यवंश को दर्शाता है. भगवान राम का जन्म सूर्य वंश में हुआ था. इसके अलावा माना जाता है कि कोविदार वृक्ष अयोध्या राज्य का राज चिन्ह था, जो इस नगरी की शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक हुआ करता था. कोविदार वृक्ष अयोध्या का राजवृक्ष था. रामायण के कई प्रसंगों से भी साफ होता है कि अयोध्या साम्राज्य के ध्वज पर कोविदार वृक्ष का चित्र अंकित था.

भारतीय सभ्‍यता के पुनर्जागरण का ध्‍वज- पीएम मोदी

राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा- यह धर्म ध्वजा केवल ध्वजा नहीं, यह भारतीय सभ्‍यता के पुनर्जागरण का ध्‍वज है. इसका भगवा रंग, इस पर रचित सूर्यवंश की ख्‍याति, वर्णित शब्द ओम और अंकित कोविदार वृक्ष राम राज्य की कीर्ति को प्रतिरूपित करते हैं. यह ध्‍वज संकल्प है, यह ध्‍वज सफलता है, यह ध्‍वज संघर्ष से सृजन की गाथा है, यह ध्‍वज सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है. पीएम मोदी ने कहा- यह ध्‍वज संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणति है. आने वाली सदियों और सहस्र शताब्दियों तक यह धर्म ध्वज प्रभु राम के आदर्शों और सिद्धांतों का जयघोष करेगा, यह धर्म ध्वज आह्वान करेगा सत्यमेव जयते यानी जीत सत्य की ही होती है असत्य की नहीं.

पीएम मोदी ने बताया युगांतकारी

पीएम मोदी ने राम मंदिर ध्वजारोहण को युगांतकारी कहा है. उन्होंने कहा- सदियों के जख्म और दर्द भर रहे हैं क्योंकि 500 साल पुराना संकल्प आखिरकार राम मंदिर के औपचारिक निर्माण के साथ पूरा हो रहा है. मंगलवार (25 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त पर राम मंदिर में तिकोने झंडे का आरोहण किया.

Also Read: PM Modi in Ayodhya: भगवामय हुई अयोध्या, PM मोदी ने फहराया भगवा धर्म ध्वजा

Previous article रेलवे की बैरिकेडिंग से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next article अवशिष्ट भोजन या खाद्य सामग्री के कारण स्कूल में आवारा कुत्तों का लगा जमावड़ा, तो नपेंगे बीइओ व डीइओ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel