[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बात, जल्द भारत आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति

पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बात, जल्द भारत आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति

0
पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बात, जल्द भारत आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति
PM Modi With Zelenskyy

PM Modi Conversation With Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और बताया, “राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हालिया घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर खुशी हुई. मैंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत के दृढ़ रुख से उन्हें अवगत कराया. भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

जल्द भारत आ सकते हैं वोलोडिमिर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी लंबी बातचीत हुई. हमने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की – हमारे द्विपक्षीय सहयोग और समग्र कूटनीतिक स्थिति पर. मैं प्रधानमंत्री का हमारे लोगों के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए आभारी हूं.” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस बात के संकेत भी दिए कि प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने न्यूयॉर्क की यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “हमने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान व्यक्तिगत रूप से मिलने की योजना बनाने और एक-दूसरे के देशों की यात्रा के लिए काम करने पर सहमति जताई है.”

रूस से कच्चे तेल के निर्यात को सीमित करना आवश्यक : जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और इस रुख से सहमत है कि यूक्रेन से जुड़ी हर चीज का फैसला यूक्रेन की भागीदारी से ही लिया जाना चाहिए. अन्य प्रारूपों से वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि “रूस से ऊर्जा के निर्यात, खास तौर पर कच्चे तेल के निर्यात को सीमित करना” आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: Trump Additional Tariff On India: ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ से हाहाकार, पीएम मोदी के फैसलों पर अन्नदाताओं ने क्या कहा?

रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की : यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “हमने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की. मैंने कहा कि रूस से ऊर्जा, खास तौर पर कच्चे तेल के निर्यात को सीमित करना आवश्यक है, ताकि इस युद्ध को जारी रखने की उसकी वित्तीय ताकत और क्षमता में कमी लाई जा सके.” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि रूस से गहरे रिश्ते रखने वाला हर नेता मास्को को इसी तरह के संकेत भेजे.

Previous article विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास
Next article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel