[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM मोदी बोले- लूला के विजन से भारत-ब्राजील को फायदा, 5 साल में 20 बिलियन डॉलर ट्रेड का टारगेट

PM मोदी बोले- लूला के विजन से भारत-ब्राजील को फायदा, 5 साल में 20 बिलियन डॉलर ट्रेड का टारगेट

0
PM मोदी बोले- लूला के विजन से भारत-ब्राजील को फायदा, 5 साल में 20 बिलियन डॉलर ट्रेड का टारगेट
PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

PM Modi Brazil President Lula Meeting: भारत और ब्राजील के बीच दोस्ती अब एक नए लेवल पर पहुंच गई है. दिल्ली के हैदराबाद हाउस में PM नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला द सिल्वा के बीच लंबी बातचीत हुई. PM मोदी ने राष्ट्रपति लूला की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके विजनरी लीडरशिप से दोनों देशों के रिश्तों को बहुत मजबूती मिली है.

अगले 5 साल के लिए बनाया बड़ा प्लान

PM मोदी के अनुसार, ब्राजील फिलहाल लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (ट्रेड पार्टनर) है. उन्होंने साफ किया कि दोनों देश अब अगले 5 सालों में आपसी व्यापार को 20 बिलियन डॉलर के पार ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस मीटिंग के दौरान भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, पीयूष गोयल और NSA अजीत डोभाल जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति लूला का शानदार स्वागत

राष्ट्रपति लूला की भारत यात्रा की शुरुआत काफी दमदार रही. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने उनका स्वागत किया, जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. इसके बाद लूला ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी. जुलाई 2025 में PM मोदी ब्राजीलिया गए थे, जो 50 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का वहां का पहला दौरा था.

ये भी पढ़ें: दुश्मन की मिसाइलें हवा में होंगी फुस्स, भारत-इजरायल बनाएंगे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम

बिजनेस के लिए खुले नए दरवाजे

ब्राजील के राजदूत केनेथ दा नोब्रेगा के अनुसार, राष्ट्रपति लूला अपने साथ अब तक का सबसे बड़ा डेलिगेशन लेकर भारत आए हैं. इसमें 11 कैबिनेट मंत्री और 300 से ज्यादा बिजनेसमैन (जिनमें 50 CEO शामिल हैं) आए हैं. लुला ने शुक्रवार को दिल्ली में ‘ब्राजीलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी’ (Apex) के पहले ऑफिस का उद्घाटन भी किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बताया कि इससे ब्राजील के प्रोडक्ट्स को भारत में पहचान मिलेगी और निवेश बढ़ेगा.

मोदी-लूला की ‘केमिस्ट्री’ ने जीता दिल

ब्राजीली राजदूत ने एएनआई से बातचीत में बताया कि PM मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच की बॉन्डिंग अब सिर्फ प्रोफेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं. उनकी यह शानदार केमिस्ट्री भारत और ब्राजील के ऐतिहासिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है. इस यात्रा के दौरान होने वाला ‘बिजनेस फोरम’ दोनों देशों की इकोनॉमी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय मूल के वकील नील कात्याल, जिन्होंने US सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की ‘टैक्स वाली जिद’ रद्द करवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel