[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Birthday: पुतिन के विश के बाद आया पीएम मोदी का खास मैसेज, भारत-रूस रिश्ते और यूक्रेन युद्ध पर हुई बड़ी बात  

PM Modi Birthday: पुतिन के विश के बाद आया पीएम मोदी का खास मैसेज, भारत-रूस रिश्ते और यूक्रेन युद्ध पर हुई बड़ी बात  

0
PM Modi Birthday: पुतिन के विश के बाद आया पीएम मोदी का खास मैसेज, भारत-रूस रिश्ते और यूक्रेन युद्ध पर हुई बड़ी बात  
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बधाई पर पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दी. रूसी राष्ट्रपति की बधाई पर पीएम मोदी ने धन्यवाद किया है. बुधवार को रूस के राष्ट्रपति ने फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा “मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन आपको धन्यवाद. हम अपनी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है.”

दोनों देशों के रिश्ते काफी गहरे- पीएम

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि यह शुभकामना दोनों देशों के गहरे रिश्तों को दिखाती है. पीएम मोदी ने कहा हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे.

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के पक्ष में भारत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा है कि  भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में हर संभव मदद के लिए तैयार है. भारत चाहता है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तरीके से समस्या का समाधान निकले.  भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी है. रूस शुरू से ही भारत का सबसे बड़ा मददगार रहा है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के पीएम मोदी के रिश्ते भी काफी अच्छे हैं. हाल में ही एससीओ सम्मेलन में दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी.

दुनिया भर के कई नेताओं ने दी पीएम मोदी को बधाई

रूस के साथ-साथ दुनिया भर के कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. 

Also Read: PM Modi Birthday: “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक जिले भर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Previous article UAE के मैच से पहले एशिया कप में पाकिस्तान का बड़ा ड्रामा, जानें मैच होगा की नहीं
Next article रांची में 83 पैसे सस्ता हुआ डीजल, जानें आपके जिले में डीजल का आज क्या है रेट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel