[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी- युद्ध का समाधान रणभूमि में संभव नहीं, 41 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी- युद्ध का समाधान रणभूमि में संभव नहीं, 41 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

0
ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी- युद्ध का समाधान रणभूमि में संभव नहीं, 41 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा
narendra modi

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया दौरे में चांसलर नेहमर के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई. बैठक के बाद पीएम मोदी और चांसलर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें पीएम मोदी ने कहा, मैं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्यसत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्यक्त करता हूं. मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला.

ऑस्ट्रेलिया दौरा ऐतिहासिक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है, 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय में हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं. आज मेरे और चांसलर और नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई, हमने आपसी सहयोग और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है. हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान की जाएगी, यह केवल आर्थिक सहयोग और निवेश तक सीमित नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के सामर्थ्य को जोड़ने का काम किया जाएगा.

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया चांसलर के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियाना में कहा, दोनों देशों की युवा शक्ति और विचारों को कनेक्ट करने के लिए स्टार्टअप ब्रिज को गति दी जाएगी. मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप पर पहले से समझौता हुआ है. यह लीगल माइग्रेशन और कुशल कार्यबल की आवाजाही में सहयोग देगा. मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों, चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति. सभी पर विस्तार में बात की है. मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है, समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता. चाहे वह कहीं भी हो, मासूम लोगों के जान की हानि अस्वीकार्य है. भारत और ऑस्ट्रिया संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए हम साथ मिलकर हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं.

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने भारत में व्यापार बढ़ने की उम्मीद जताई

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था खुद को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पाती है. इस दौरान भारत ऑस्ट्रिया के लिए एक मजबूत निर्यात ओरिएंटेड देश है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले से ही उत्कृष्ट आर्थिक और व्यापारिक संबंध हैं, जो आपसी विश्वास और भरोसे पर आधारित हैं. उन्होंने कहा, 150 से अधिक ऑस्ट्रियाई व्यवसाय भारत में काम कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह संख्या बढ़ेगी. ऑस्ट्रिया में भारतीय निवेश भी होगा. आर्थिक सहयोग की उच्च मांग है, खासकर जब नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण और शहरी प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के विकास की बात आती है.

Previous article पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की, बेहतरीन संबंधों के लिए हुई चर्चा, सेल्फी भी ली
Next article Punjab National Bank में 2700 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel