[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सिलचर में गरजे पीएम मोदी, कहा- असम के लिए कांग्रेस के पास नहीं कोई विजन

सिलचर में गरजे पीएम मोदी, कहा- असम के लिए कांग्रेस के पास नहीं कोई विजन

0
सिलचर में गरजे पीएम मोदी, कहा- असम के लिए कांग्रेस के पास नहीं कोई विजन
तस्वीर में पीएम मोदी.

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया युद्ध और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, तब सरकार का प्रयास है कि इसका असर देश की जनता पर कम से कम पड़े. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी की भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन वह इसमें नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के बीच डर और घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि लगाया कि कांग्रेस के नेता अब देश को बदनाम करने के काम में जुट गए हैं. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एआई (AI) समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े फाड़े. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास हताशा में अब अपने कपड़े फाड़ने के अलावा कुछ नहीं बचा है और पूरे देश ने इस हरकत की निंदा की है.

पूर्वोत्तर और बराक घाटी की अनदेखी का आरोप

पीएम मोदी के अनुसार, आजादी के बाद कांग्रेस ने पूर्वोत्तर और असम के युवाओं को हमेशा नजरअंदाज किया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, जबकि भाजपा सरकार ने राज्य को अवसरों का केंद्र बनाने के लिए काम किया है.

बराक घाटी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के फैसलों ने इस क्षेत्र की ऐतिहासिक आर्थिक मजबूती को कमजोर किया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सीमाएं इस तरह खींची गईं कि बराक घाटी का समुद्री मार्गों से संपर्क पूरी तरह टूट गया. जबकि यह क्षेत्र कभी व्यापार और उद्योगों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, लेकिन दशकों तक कांग्रेस के शासन में भी यहां विकास नहीं हुआ.

कांग्रेस भारत की प्रगति के खिलाफ: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर यह गंभीर आरोप भी लगाया कि वह उन ताकतों के हाथों की कठपुतली बन गई है, जो भारत के तेजी से हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और असम की जनता एक बार फिर मोदी सरकार को वापस लाएगी.

ये भी पढ़ें : असम में बोले पीएम मोदी: सीमावर्ती गांव देश के पहले गांव, चाय बागान वर्कर्स को मिला हक

विकास कार्यों के लिए 24,000 करोड़ का निवेश

पीएम मोदी ने सिलचर में करीब 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें शिलॉन्ग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर भी शामिल है. इस 166 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर लगभग 22,860 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे मेघालय और असम के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा. पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं को कलम-कागज देकर 24,000 करोड़ रुपये लिखने को कहा जाए, तो शायद वे इसे सही से लिख भी न पाएं.

ये भी पढ़ें: असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट पीएम मोदी ने दिया, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel