[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड

असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड

0
असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड
बरपेटा में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- पीटीआई

PM Modi Assam Rally: असम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. जोर शोर से चुनाव प्रचार हो रहा है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बरपेटा में एक चुनावी सभा की. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर जीत का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बार फिर चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने वाली है. उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस हारने का नया रिकार्ड बनाने वाली है. चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए छोटी सोच अपना रही है, जबकि बीजेपी लंबे समय के विकास की योजना पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बीते दस साल से असम में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए हम समर्पित थे. आने वाले सालों में असम की समृद्धि और बढ़ेगी.

घुसपैठियों का समर्थन करती है कांग्रेस : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा- कांग्रेस खुलेआम घुसपैठियों का समर्थन कर रही है. अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है. कांग्रेस असम में एक ऐसा कानून लाने की बात कर रही है जिसके तहत घुसपैठिया शब्द का उच्चारण करने वालों को भी जेल हो जाएगी. बताइए, क्या आप ऐसे कानून का समर्थन करते हैं? कांग्रेस इस कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी. यहां की मूल निवासी बहुसंख्यक आबादी, आदिवासी लोग, हमेशा जेल जाने के खतरे का सामना करते रहेंगे.

महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

चुनावी सभा में महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. हमने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से इस पर चर्चा की है. सभी से आग्रह किया है कि वे देश की बहनों और बेटियों के अधिकारों से संबंधित इस कार्य को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं. कुछ लोग इस नेक कार्य को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे देश के सभी राज्यों को लाभ होगा.

पीएम मोदी ने मांगा लोगों से आशीर्वाद

बारपेटा रैली में पीएम मोदी ने कहा-आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है. मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. राष्ट्र सर्वोपरि के मंत्र के साथ हम सभी भारत माता की सेवा में लगे हुए हैं. हमारा संकल्प है देश का विकास करना, भारत को आत्मनिर्भर बनाना. और इसी संकल्प के साथ भाजपा इस चुनाव में भी आपका आशीर्वाद चाहती है.

असम में आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वो बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने पहली रैली लोअर असम के बारपेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में की. यहां पीएम मोदी ने मंत्री रंजीत कुमार दास के लिए प्रचार किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य असम के होजाई में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में रैली करेंगे. उनकी तीसरी और अंतिम रैली अपर असम के डिब्रूगढ़ में राज्य सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन के समर्थन में होगी. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार (8 अप्रैल) को खत्म. असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी.

Previous article धुरंधर 2 की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज, ये क्या बोल गये?
Next article CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel