[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ट्रंप से लेकर पुतिन तक, दुनिया के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

ट्रंप से लेकर पुतिन तक, दुनिया के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

0
ट्रंप से लेकर पुतिन तक, दुनिया के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
पीएम मोदी को दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने बधाई दी

PM Modi 75th Birthday Wishes: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित कई विश्व नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर के एक छोटे से कस्बे में हुआ था.

पुतिन ने मोदी के जन्मदिन पर क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत और रूस के बीच साझेदारी को मजबूत करने में उनके “शानदार व्यक्तिगत योगदान” की सराहना की. क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) की वेबसाइट पर प्रकाशित बधाई संदेश में पुतिन ने कहा, “आपने (मोदी) शासन प्रमुख के रूप में अपने कार्यों के जरिये अपने देशवासियों से उच्च सम्मान अर्जित किया और वैश्विक मंच पर खासा प्रभाव छोड़ा.” उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. पुतिन ने कहा, “आप हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-भारतीय सहयोग विकसित करने में शानदार व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बधाई संदेश में क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 सितंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी थी. उनकी बधाई को शुल्क (टैरिफ) के मुद्दे पर द्विपक्षीय संबंधों में उपजे तनाव के बीच भारत के साथ संबंध सुधारने के अमेरिकी प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “अच्छा मित्र” बताया. उन्होंने कहा, “आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया है. और हमने मिलकर भारत और इजराइल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है.” नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में कहा, “मैं आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम अपनी साझेदारी और दोस्ती को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त.”

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ ली गई अपनी एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा की. उन्होंने लिखा, “उनकी (मोदी) शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं, ताकि वह भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे देशों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें.”

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है.” उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “इस अनिश्चित समय में, हम सभी को अच्छे दोस्तों की जरूरत है और मोदी जी हमेशा मेरे और ब्रिटेन के अच्छे दोस्त रहे हैं. मुझे ब्रिटेन-भारत संबंधों को लगातार मजबूत होता देख बहुत खुशी हो रही है.”सुनक ने कहा, “एक ब्रिटिश-भारतीय परिवार से ताल्लुक रखने के नाते इस रिश्ते की मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी.” उन्होंने कहा कि वह जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में 2023 में की गई अपनी भारत यात्रा को “स्नेहपूर्वक” याद रखेंगे. सुनक ने कहा, “यह विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा के अनुरूप एक शानदार आयोजन था. मोदी जी, मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं.”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी जन्मदिन की बधाई दी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके देश को भारत के साथ इतनी मजबूत मित्रता साझा करने पर गर्व है. उन्होंने कहा, “हम आस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के योगदान के लिए उसके आभारी हैं.”

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भी बधाई दी

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भी मोदी को बधाई दी और “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के कद को बढ़ाने, श्रीलंका के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने तथा चुनौतीपूर्ण समय में द्विपीय देश का समर्थन करने” के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की. दिसानायके ने मोदी के “अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और भारत के लोगों की सेवा तथा क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि के साझा भविष्य को आकार देने में उनकी सफलता की कामना की.”

बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री के “अच्छे स्वास्थ्य” की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत “शानदार प्रगति’’ कर रहा है तथा “विश्व के विकास” में योगदान दे रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि गेट्स फाउंडेशन भारत सरकार के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है. गेट्स ने कहा, “हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ की दिशा में हो रही प्रगति का समर्थन कर रहे हैं और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के लिए सीख एवं नवाचार साझा कर रहे हैं.”

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके “अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली एवं लंबी उम्र” की कामना की.

न्यूजीलैंड सहित इन देशों के भी दिग्गज नेताओं ने बधाई दी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, म्यांमा के राष्ट्रपति मिन आंग हलिंग, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेस्वर और मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद सहित कई अन्य नेताओं ने भी मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: Narendra Modi Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी जी हैप्पी बर्थडे, एक लाइन में राहुल गांधी ने दी शुभकामना

Previous article रांची में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का आगाज, रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने दिलायी स्वच्छता की शपथ
Next article UAE के मैच से पहले एशिया कप में पाकिस्तान का बड़ा ड्रामा, जानें मैच होगा की नहीं
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel