[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ओडिशा के सुंदरगढ़ में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो क्रू मेंबर समेत 6 लोग थे सवार

ओडिशा के सुंदरगढ़ में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो क्रू मेंबर समेत 6 लोग थे सवार

0
ओडिशा के सुंदरगढ़ में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो क्रू मेंबर समेत 6 लोग थे सवार
विमान दुर्घटनाग्रस्त, फोटो प्रभात खबर

मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट

Plane Crash: बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया, यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. सभी सुरक्षित हैं. यह इंडिया वन एयरलाइंस का विमान है. विमान का नंबर सी-208 है. यह राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित नियमित उड़ान थी.

12:27 बजे विमान ने भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए भरी थी उड़ान

ओडिशा सरकार की ओर से बताया गया, इंडिया वन एयर टाइप का विमान (कारवां 208) जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-KSS है, भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. यह 12:27 बजे रवाना हुआ था. इसमें दो पायलट और 4 यात्री थे. राउरकेला पहुंचने से 8 नॉटिकल मील पहले, विमान को जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. पायलटों ने सुरक्षित लैंडिंग करवाई, जिससे सभी की जान बच गई. जानकारी मिलते ही, जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल पायलटों और यात्रियों को राउरकेला के मेडिकल सुविधाओं में पहुंचाया. फिलहाल, 3 यात्रियों का इलाज जेपी हॉस्पिटल, दो पायलटों और एक यात्री का इलाज RGH, राउरकेला में चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, सभी का मेडिकल इलाज/देखभाल चल रही है और कोई मौत नहीं हुई है. दुर्घटना की सूचना डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA), नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सभी संबंधित लोगों को दे दी गई है. नियमों के अनुसार, एयरलाइन आगे की कार्रवाई के लिए DGCA / एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को डिटेल्स देगी.

विमान दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने बताया कि शनिवार को राउरकेला के पास एक निजी एयरलाइन के छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए. जेना ने पत्रकारों को बताया, भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहे नौ सीटों वाले एक निजी ए-1 विमान में छह यात्री सवार थे, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है. यह दुर्घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जलदा में हुई. ईश्वर की कृपा से यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक को स्थिति से अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा, हमारे निदेशक जल्द ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

प्लेन में ये लोग थे सवार

भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहे प्लेन में क्रू मेंबर कैप्टन नवीन खड़ंगा (पीआइसी) और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव (एफओ) समेत कुल चार यात्री सवार थे. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. यात्रियों की पहचान सुशांत कुमार बिस्वाल, अनिता साहू, सुनिल अग्रवाल और सबिता अग्रवाल के रूप में हुई है.

India-One-Air
प्लेन में सवार यात्रियों की पूरी सूची, फोटो प्रभात खबर

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय भी शामिल

विमान जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां पर उस समय कौन भी मौजूद नहीं था. स्थानीय निवासी मणिदयाल खलको ने बताया कि तेज आवाज सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और तत्काल घायलों को बाहर निकाला. घायलों में महिलाएं भी थी एक पायलट की ठुड्ढी पर गंभीर चोट आई थी. बाकी पैसेंजर भी घायल थे.

Previous article Blast in Bengal: दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से इलाका कांपा, 4 घायल
Next article Google Pay में बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन रीसेट कैसे करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel