[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर चलेगा योगी सरकार का डंडा

पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर चलेगा योगी सरकार का डंडा

0
पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर चलेगा योगी सरकार का डंडा
फ्यूल नोजल, सीएम योगी (गोल घेरे में) File Photo

Petrol-Diesel Crisis : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फेक मैसेज फैलाई जा रही है. इस पर सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई दिक्कत नहीं है. गुरुवार (26 मार्च) को प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जरूरत के हिसाब से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. कहीं भी कमी या संकट जैसी कोई स्थिति नहीं बनी हुई है, लोग बेवजह चिंता न करें.

फेक मैसेज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान देकर घबराकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने की जरूरत नहीं है. सरकार के मुताबिक, इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनमें फ्यूल की कमी की बात कही जा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि ये शरारती लोगों की हरकत है. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

योगी सरकार का साफ निर्देश

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए रखें. कहीं भी सप्लाई रुकने न दें. तेल कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर एक्स्ट्रा सप्लाई का इंतजाम भी किया गया है, ताकि किसी भी हाल में आम लोगों को पेट्रोल-डीजल को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाईं कीमतें

हालात पूरी तरह नियंत्रण में : योगी सरकार

सरकार ने यह भी कहा है कि बेवजह पेट्रोल-डीजल जमा करने से सप्लाई पर दबाव पड़ता है. इसलिए लोग घबराने की बजाय समझदारी से काम लें. जितनी जरूरत हो उतना ही खरीदें. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी चीजों की उपलब्धता उसकी जिम्मेदारी है. योगी सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

घबराने की जरूरत नहीं : सर्वेश वाजपेई

लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सदस्य और एसआर फिलिंग स्टेशन (इंजीनियरिंग कॉलेज) के मालिक सर्वेश वाजपेई ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पूरी तरह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे सामान्य तरीके से चल रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है.

Previous article बंगाल चुनाव 2026: डॉक्टरों को इलेक्शन ड्यूटी पर विवाद, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर की आशंका
Next article Mardaani 3 ott release:रानी मुखर्जी ने कहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है मेरी फिल्मोग्राफी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel