[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Renuka Chowdhury: असली काटने वाले तो अंदर हैं… संसद में पालतू कुत्ता विवाद पर रेणुका चौधरी ने कह दी बड़ी बात, Video

Renuka Chowdhury: असली काटने वाले तो अंदर हैं… संसद में पालतू कुत्ता विवाद पर रेणुका चौधरी ने कह दी बड़ी बात, Video

0
Renuka Chowdhury: असली काटने वाले तो अंदर हैं… संसद में पालतू कुत्ता विवाद पर रेणुका चौधरी ने कह दी बड़ी बात, Video
Parliament Winter Session

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने बड़ी बात कह दी है. सदन में कुत्ता लेकर आने के विवाद के बीच उन्होंने कहा की असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं. यह सारा विवाद उस समय गहराया जब वो अपनी गाड़ी में अपने साथ एक पालतू कुत्ते को लेकर संसद पहुंचीं. यह वीडियो सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. बीजेपी ने ने कांग्रेस पर संसद की गरिमा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया, साथ ही कार्रवाई की भी मांग की. बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इस मुद्दे को उठाया और कार्रवाई की मांग की.

Parliament Winter Session: असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं- रेणुका चौधरी

इधर बीजेपी की ओर से मुद्दा उठाये जाने पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा- कोई कानून है क्या? मैं जा रही थी. एक स्कूटर एक कार से टकरा गया. एक छोटा सा पिल्ला सड़क पर घूम रहा था. मुझे लगा कि उसे टक्कर लग जाएगी. तो मैंने उसे उठाया, कार में रखा, संसद आई और वापस भेज दिया. कार चली गई, और कुत्ता भी चला गया. तो इस बहस का क्या मतलब है? असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं. वो सरकार चलाते हैं. हम एक मूक जानवर की देखभाल करते हैं, और ये एक बड़ा मुद्दा और चर्चा का विषय बन गया है. क्या सरकार के पास और कोई काम नहीं है? मैंने कुत्ते को घर भेज दिया और कहा कि इसे घर पर ही रखो. हम उन लोगों की बात नहीं करते जो संसद में बैठकर हमें रोज़ काटते हैं.”

Parliament Winter Session: कुत्ते के साथ संसद पहुंचने पर खड़ा हो गया विवाद

मीडिया से बात करने के दौरान सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि इस सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं. जानवरों की आवाज नहीं होती. वह कुत्ता कार में था, तो उन्हें क्या समस्या है? यह बहुत छोटा है, क्या ऐसा लगता है कि यह काट लेगा? संसद के अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं.’’ खुद को कुत्ता प्रेमी बताने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर में भी कुछ पालतू जानवर हैं. सांसद के करीबी सूत्रों ने बताया कि रेणुका चौधरी को संसद भवन में छोड़ने के बाद उनके ड्राइवर को कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जाना था.

Parliament Winter Session: बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने रेणुका चौधरी पर तमाशा करने और संसद में कुत्ता लाकर प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने तर्क दिया कि सदस्य उचित दस्तावेजों के बिना किसी को भी संसद के अंदर नहीं ला सकते. उन्होंने कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पाल ने कहा- आप मुद्दों पर चर्चा करने के प्रति गंभीर नहीं हैं. आप इस तरह के तमाशे से संसद का मजाक बना रहे हैं. वह सदन की सदस्य हैं और उन्हें इस तरह के नाटक में शामिल होने के बजाय लोक महत्व के मुद्दे उठाने चाहिए.

Also Read: Winter Session 2025: सत्र शुरू होने से पहले PM मोदी का विपक्ष पर वार—‘यहां ड्रामा नहीं, डिलिवरी होनी चाहिए’

Previous article Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु या उनके पति राज निदिमोरु—अमीरी में कौन आगे? आंकड़ों से हुआ खुलासा
Next article दुर्गावती मुख्य नहर बाइपास पर उड़ते धूल के गुब्बार से चलना हुआ मुश्किल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel