[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Parliament Winter Session: संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

Parliament Winter Session: संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

0
Parliament Winter Session: संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव
संसद की कार्यवाही

Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा, ”यह बाबा साहब अंबेडकर की दूरदृष्टि ही है, जिसके कारण हमें एक महान संविधान मिला है. यह कानून, स्वतंत्रता, समानता और एकता के सिद्धांतों पर आधारित है. संविधान हमारे देश के शोषितों और वंचितों का सच्चा रक्षक है. यह लोकतंत्र की प्राणवायु है.”

संविधान पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा,” संविधान ने अधिकार उठाने की क्षमता दी. इसने हर किसी को अधिकार दिया कि वह सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है. उन्नाव में मैं एक रेप पीड़िता के घर गई. मैं उस बच्ची के पिता से मिली. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे न्याय चाहिए. लड़की न्याय के लिए भटकी. उसे संविधान पर भरोसा था.” कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान हमारी सुरक्षा का कवच है. सत्ता पक्ष के लोग इसे तोड़ना चाहते हैं.

इससे पहले लोकसभा में राजनाथ सिंह ने की संविधान पर बहस की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ”संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं. यह जनता को मौलिक अधिकार देता है. हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है. ” उन्होंने कहा, ”भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था. मैं इस सदन और देश के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं. मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है.”

Read Also : Parliament Winter Session: ’13 और 14 दिसंबर को सदन में मौजूद रहें सभी सांसद’, बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

संविधान पर बहस को लेकर क्या बोले कांग्रेस सांसद

सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा में संविधान पर बहस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ”हम बहुत ही रचनात्मक चर्चा की उम्मीद करते हैं.” वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ”संविधान पर चर्चा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि संविधान खतरे में है…देश और विपक्ष इसे लेकर चिंतित हैं.” लोकसभा में संविधान पर होने वाली बहस पर गौरव गोगोई ने कहा, ”कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण में भाग लेंगी.”

Previous article Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
Next article सीएम बनने के बाद पहली बार हेमंत सोरेन करेंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन, कल्पना भी रहेंगी मौजूद
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel