[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Parliament Winter Session : संसद में जोरदार हंगामा, अदाणी मामले पर चर्चा की मांग

Parliament Winter Session : संसद में जोरदार हंगामा, अदाणी मामले पर चर्चा की मांग

0
Parliament Winter Session : संसद में जोरदार हंगामा, अदाणी मामले पर चर्चा की मांग
parliament winter session 2024

Parliament winter session 2024: विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. अदाणी मामले को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के लिए बन सकता है कानून : अश्विनी वैष्णव

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री की जांच करने के लिए कानूनों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा, ”हमारे देश और उन देशों की संस्कृति में बहुत अंतर है जहां से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आए हैं. इसलिए मैं चाहूंगा कि संसद की स्थायी समिति इस मुद्दे को उठाए. इस बारे में सख्त कानून बनाए जाएं.”

अदाणी मामले पर चर्चा की मांग

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अदाणी ग्रुप मामले पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया. कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उन्होंने अदाणी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की. नोटिस में कहा गया, ”इस मामले पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत की अखंडता पर सवाल उठाती है. प्रधानमंत्री मोदी को अदाणी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में सवालों का जवाब देना चाहिए.”

राज्यसभा में आप सांसद ने दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ’ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया.

Previous article CGPSC PCS: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 246 पदों पर होगी भर्ती
Next article बिहार: Ayush डॉक्टर की इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel