[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National संसद : विदेश मंत्री के बयान के बीच लोकसभा में जोरदार हंगामा

संसद : विदेश मंत्री के बयान के बीच लोकसभा में जोरदार हंगामा

0
संसद : विदेश मंत्री के बयान के बीच लोकसभा में जोरदार हंगामा
लोकसभा की तस्वीर (Photo: PTI)

Parliament Updates : लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को कुछ पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद कार्यवाही शुरू हुई तो विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेस्ट एशिया की स्थिति पर लोकसभा में बयान देने लगे. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए और प्लेकार्ड लिए हाउस के वेल में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तो क्या सरकार पर होगा कोई असर?

वेस्ट एशिया के हालात पर संसद में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग के बीच विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए कमिटेड है कि वह एनर्जी मार्केट की अवेलेबिलिटी और रिस्क को ध्यान में रखे. हमारे लिए इंडियन कंज्यूमर का हित हमेशा सबसे ऊपर रहेगा.

लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत सामान्यत: अध्यक्ष करते हैं. लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला उन्हें हटाने के लिए विपक्ष द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद से बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम कुछ दिन से कार्यवाही संचालित नहीं कर रहे हैं. लोकसभा सोमवार को विपक्षी सदस्यों के नोटिस पर विचार कर सकती है. बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस के तीन सदस्य- मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लू रवि सदन की अनुमति मांगेगे. कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद वे यह प्रस्ताव सदन में चर्चा और मतदान के लिए रखेंगे.

Previous article सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर पूछताछ करेगी CBI, मोबाइल फॉरेंसिक में देरी पर उठे सवाल
Next article अस्सी: तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ का नहीं चला सिक्का, डे 17 पर धीमी कमाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel