[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Paris Olympics 2024: ‘टोक्यो में पिस्टल ने दिया था दगा, इस बार रचा इतिहास’, प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात

Paris Olympics 2024: ‘टोक्यो में पिस्टल ने दिया था दगा, इस बार रचा इतिहास’, प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात

0
Paris Olympics 2024: ‘टोक्यो में पिस्टल ने दिया था दगा, इस बार रचा इतिहास’, प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात
PM Modi spoke Manu Bhaker

Paris Olympics 2024: स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही भाकर ने निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया और पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला. वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं.

टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल ने दगा कर दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की और कहा, खूब अभिनंदन आपको. बहुत बहुत बधाई. तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद बहुत उत्साह और आनंद में हूं. उन्होंने कहा , आपका रजत 0.1 अंक से रह गया लेकिन इसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया. आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है. एक तो आप कांस्य पदक लाई और दूसरा देश की पहली महिला निशानेबाज बनी जिसने ओलंपिक में पदक जीता. प्रधानमंत्री ने कहा , टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल ने आपके साथ दगा कर दिया लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया. उन्होंने कहा , मुझे पक्का विश्वास है कि आगे की स्पर्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करोगी. शुरुआत इतनी अच्छी हुई है कि आगे के लिये उत्साह भी बढेगा और आत्मविश्वास भी. देश को भी इसका लाभ होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने बाकी खिलाड़ियों का भी हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने मनु से पूछा, बाकी सभी खिलाड़ी ठीक हैं और खुश हैं वहां. हमने कोशिश की है कि वहां हमारे खिलाड़ियों को जितनी ज्यादा सुविधायें दे सकें. इस पर मनु ने कहा कि सभी खिलाड़ी यहां खुश हैं और सारी सुविधायें मिली हैं. प्रधानमंत्री ने उनसे कहा , आप लोगों की मेहनत रंग लाने वाली है. प्रधानमंत्री ने मनु से यह भी पूछा कि उन्होंने घर पर बात की है या नहीं. उन्होंने कहा , घर पर पिताजी रामकिशन जी से बात की या नहीं. तुम्हारे पापा बहुत खुश होंगे क्योंकि उन्होंने बहुत प्रोत्साहित किया है. मेरी तरफ से भी तुम्हे बहुत बहुत आशीर्वाद है.

टोक्यो में मुन के पिस्टल ने दे दिया था दगा

टोक्यो ओलंपिक में इसी स्पर्धा में पिस्टल में गड़बड़ी आने के बाद मनु रोती हुई बाहर हुई थी लेकिन उन्होंने नाकामी से प्रेरणा लेकर इतिहास रच दिया. पेरिस ओलंपिक में मनु अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी.

Previous article घर के बाहर करेंट लगने से डाकपाल की मौत
Next article सड़क दुर्घटना में दो घायल, मामला मारपीट तक पहुंचा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel