[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Panipat Killer Mom: सुंदर बच्चा देखते ही बन जाती थी हैवान, हरियाणा की कातिल हसीना ने मासूमों को ऐसे उतारा मौत के घाट

Panipat Killer Mom: सुंदर बच्चा देखते ही बन जाती थी हैवान, हरियाणा की कातिल हसीना ने मासूमों को ऐसे उतारा मौत के घाट

0
Panipat Killer Mom: सुंदर बच्चा देखते ही बन जाती थी हैवान, हरियाणा की कातिल हसीना ने मासूमों को ऐसे उतारा मौत के घाट
बच्चों को मौत के घाट उतारने वाली आरोपी महिला मास्क में, फोटो एक्स

Panipat Killer Mom: पानीपत पुलिस ने एक महिला को 4 बच्चों की हत्या के आरोप में 3 दिसंबर को गिरफ्तार किया. जिसमें उसका अपना बेटा भी शामिल था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला सुंदर दिखने वाले बच्चों को निशाना बनाती थी.

पुलिस ने क्या बताया?

SP पानीपत, भूपेंद्र सिंह ने बताया, 1 दिसंबर की शाम को कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि 6 साल की बच्ची विधि की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची, और शुरुआती जांच में पता चला कि जब उसे बरामद किया गया, तो कमरा बाहर से बंद था. हमने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है. जब बच्ची लापता हुई, तो परिवार उसे ढूंढ रहा था. हमने इस मामले में उसकी मौसी को गिरफ्तार किया है. हमने इस औरत से पूछताछ की है. उसने कहा कि उसे खूबसूरत लड़कियों से नफरत है. उसने तीन और बच्चों की हत्या की है. 2023 में सोनीपत में, उसने दो बच्चों को पानी की टंकी में डुबो दिया था. हालांकि, उसके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. इसी तरह, अगस्त में सिवाह गांव में, उसने इसी तरह एक और लड़की को डुबो दिया. अब तक उससे पूछताछ करने वालों ने कहा है कि वह एक साइको किलर है. उसने अपने बेटे को भी मार डाला. उसने चार हत्याएं की हैं.

सुंदर बच्चों को देख कर देती थी हत्या: पुलिस

पानीपत पुलिस ने जब आरोपी महिला से पूछताछ की तो चौकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपी महिला सुंदर बच्चों से जलती थी, जिस कारण उनकी हत्या कर देती थी. 2023 में आरोपी महिला ने अपने ससुराल में दो बच्चों की हत्या पानी के टब में डुबोकर कर दी थी. इसी साल अगस्त में एक और बच्ची की हत्या पानी में डुबोकर कर दी थी.

कैसे पकड़ में आई महिला?

नौत्था गांव, जहां बच्ची की मौत हुई थी, वहां पुलिस जांच के लिए पहुंची. 6 साल की बच्ची जिस टब में मृत अवस्था में पाई गई थी, वो काफी छोटा था. जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ और सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई. जांच में आरोपी महिला पूनम नजर आई. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने हत्या की बात मान ली. पूनम ले पुलिस को बताया कि 6 साल की बच्ची की हत्या के अलावा उसने 3 और बच्चों की हत्या कर चुकी है.

Previous article एसएसबी जवानों ने कई इलाकों में की साफ-सफाई
Next article Madhubani News : रेनकट होने से प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वाहन चालक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel