[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नोएडा के एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगन‍े से मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी

नोएडा के एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगन‍े से मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी

0
नोएडा के एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगन‍े से मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी
अरण्य सोसाइटी के 22 वें फ्लैट में लगी भीषण आग ( स्रोत- एएनआई )

AC bursts in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 22वें फ्लोर पर एसी फटने से फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग की लपटें और आसमान में उठता काला धुआं देखकर पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया. लोग तुरंत अपने -अपने घरों से निकल भागने लगे. आग की लगने की सूचना मिलते राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई.

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं


आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं ताकि आग दूसरे फ्लैटों तक न फैल सके.

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं


इस हादसे में अभी तक किसी के घायल या मौत की सूचना नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों कहना है कि समय रहते फ्लैट के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

आग लगने की वजह की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग कैसे लगी, इसका आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है. हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में शॉर्ट सर्किट या एसी से जुड़ी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

हाईराइज इमारतों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

भीषण आग की इस घटना ने एक बार फिर ऊंची रिहायशी इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच, बिजली के उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव और आपातकालीन निकासी व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel