[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Panchayati Raj: आदर्श युवा ग्राम सभा में पंचायतों को सशक्त बनाने पर होगा मंथन 

Panchayati Raj: आदर्श युवा ग्राम सभा में पंचायतों को सशक्त बनाने पर होगा मंथन 

0
Panchayati Raj: आदर्श युवा ग्राम सभा में पंचायतों को सशक्त बनाने पर होगा मंथन 

Panchayati Raj: देश में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई पहल की शुरुआत की गयी है. पंचायतों को सशक्त बनाने के साथ ही पंचायत के समग्र विकास को भी प्राथमिकता देने का काम किया जा रहा है. इसके लिए पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता लाने और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाए गए है. इस कड़ी में केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को दिल्ली में पहली बार आदर्श युवा ग्राम सभा (एमवाईजीएस) का संयुक्त रूप से आयोजन किया जायेगा. 


कार्यक्रम के दौरान आदर्श युवा ग्राम सभा और एमवाईजीएस पोर्टल पर एक प्रशिक्षण मॉड्यूल भी लांच किया जाएगा. यह डिजिटल उपकरण इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन को सुगम बनाने, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है. यह पहल जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) और राज्य सरकार के स्कूलों सहित देश भर के एक हजार से अधिक स्कूलों में शुरू की जाएगी.


पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाना है मकसद

केंद्र सरकार की कोशिश पंचायतों को सामाजिक, आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की है. सरकार का मानना है कि पंचायत सशक्त हो तो जिला और राज्य और देश को सशक्त बनाया जा सकता है. देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में पंचायतों की अहम भूमिका है. इसी सोच के आधार पर आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मौजूद रहेंगे. साथ ही  पंचायती राज, शिक्षा और जनजातीय कार्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, कई राज्यों के पंचायती राज संस्थाओं और राज्य पंचायती राज विभागों के छात्र, शिक्षक और निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित 650 से अधिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.

आदर्श युवा ग्राम सभा (एमवाईजीएस) जनभागीदारी को मजबूत करने और छात्रों को ग्राम सभा सत्रों में शामिल करके सहभागी स्थानीय शासन को बढ़ावा देने की एक अग्रणी पहल है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इसका मकसद युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना और पारदर्शिता, जवाबदेही और विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक तैयार करना है.

Acg8Ockhcaqce58Ktry394Fxkh0Ojjw2Zyecfpk1U72Xdv Wfa0Jig=S40 P MoReplyForwardShare in chatNew
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel