[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना ने घेरकर मारा

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना ने घेरकर मारा

0
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना ने घेरकर मारा
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ (File Photo)

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया है. भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस से खास खुफिया जानकारी मिली. इसके आधार पर 14-15 मार्च की रात घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान घने जंगल में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि दिखाई दी. इसके बाद इलाके को घेरा गया.

सेना ने घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी. इसके बाद आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आतंकी को मार गिराया गया. मौके से AK राइफल, पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

इससे पहले 10 मार्च को भी नौशेरा सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था. व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक झांगर इलाके में दो आतंकियों की गतिविधि देखी गई थी. इसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई कर एक आतंकी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी.

यह भी पढ़ें : 10 मिनट हो जाती देर तो रांची का यह परिवार भी हो जाता आतंकी हमले का शिकार, साझा की अपनी आपबीती

Previous article गर्मी बढ़ते ही बढ़ जाता है इंजन पर खतरा, ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल
Next article हर स्टूडेंट के लिए नहीं है JEE, तैयारी शुरू करने से पहले जान लें ये बातें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel