पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम: LoC पार कर भारतीय इलाके में घुसा पाकिस्तानी, सेना ने दबोचा

भारतीय सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक कथित तौर पर नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था.

By ArbindKumar Mishra | June 28, 2026 9:09 PM

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाकिस्तान के राजल पख्तून निवासी बाजिया जादा खान के 31 वर्षीय बेटे रईस खान के तौर पर हुई है. जवानों ने उसे सीमा पार करते ही अलर्टनेस दिखाते हुए दबोच लिया. सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं.