[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान के पास कौन सा है एयर डिफेंस सिस्टम? भारत-पाक में किसका Air Defence System है ज्यादा ताकतवर

पाकिस्तान के पास कौन सा है एयर डिफेंस सिस्टम? भारत-पाक में किसका Air Defence System है ज्यादा ताकतवर

0
पाकिस्तान के पास कौन सा है एयर डिफेंस सिस्टम? भारत-पाक में किसका Air Defence System है ज्यादा ताकतवर
India Air Defence System

Pakistan vs India Air Defence System: हमारे सबसे पास का पड़ोसी पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ साजिश करता है. कभी आतंकियों के सहारे तो कभी ड्रोन और अन्य तरीकों से उसकी भारत को दहलाने की हमेशा से मंशा रही है. हाल के दिनों में पहलगाम महले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध की नौबत आ गई थी. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर कई तरह के ड्रोन और मिसाइल से हमला किया था, हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन सभी हमलों को नाकाम कर दिया. साथ ही, भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ही उड़ा दिया. ऐसे में सवाल है कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम कितना ताकतवर है, और वो भारत के सामने कितनी देर ठहर सकता है.

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम

टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान चीन से मिले HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है. इसे मुख्य रूप से चीन ने रूसी S-300 की तकनीक के आधार पर तैयार किया है. इसकी रेंज 125 किमी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के मिसाइलों ने इस डिफेंस सिस्टम को बहुत आसानी से चकमा दिया था. साथ ही इसे तबाह कर दिया था. इसके अलावा पाकिस्तान फ्रांस फ्रांस के एयर डिफेंस सिस्टम स्पाडा एयर डिफेंस सिस्टम का भी उपयोग करता है. पाकिस्तान इसका इस्तेमाल हवाई ठिकानों और अन्य अहम जगहों की सुरक्षा के लिए करता है.

भारत का एयर डिफ़ेंस सिस्टम कितना ताकतवर

बात करें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की तो भारत के पास कई तरह के डिफेंस सिस्टम हैं, जिसमें एस 400 काफी अहम है. भारतीय सेना इस डिफेंस सिस्टम का नाम सुदर्शन चक्र रखा है. भारत के  एयर डिफेंस सिस्टम में रूसी, इसराइली और स्वदेशी तकनीकों का अद्भुत मिश्रण है. भारत ने साल 2018 में भारत रूस से पांच एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के सौदे पर रजामंदी दी थी. एस-400 भारत का अहम सुरक्षा कवच है. इसे ऑपरेट करना इतना आसान है कि इसे सड़क के ज़रिए इसे लाया ले जाया सकता है. भारत के पास कई अन्य एयर डिफेंस सिस्टम भी है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास एस-400 के अलावा, बराक-8 और स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम भी बतौर एयर डिफेंस सिस्टम है.

भारत और पाकिस्तान में किसका एयर डिफेंस श्रेष्ठ

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान युद्ध के युद्ध सा छिड़ गया था. इस दौरान पाकिस्तान के ड्रोन और अन्य हमलों को भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने रास्ते में ही गिरी दिया था. लेकिन, भारत के जवाबी कार्रवाई को रोकने में पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल हो गयी थी. यहां तक की भारत ने पाकिस्तान के सुरक्षा कवच एचक्यू- 9 को ही नष्ट कर दिया था. भारत का सुदर्शन चक्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. इसकी उन्नत रडार और मल्टी-टारगेट ट्रैकिंग क्षमता इसे युद्ध के मैदान में इसे अजेय बनाती है. 

Previous article कश्मीर के विशेष दर्जे के खिलाफ श्यामा प्रसाद ने जीवन पर्यंत किया संघर्ष: भाजपा
Next article खेल से मिलती है मानसिक मजबूती : बीइओ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel