[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM मोदी के भाषण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, उगलने लगा जहर, पहलगाम हमले पर जारी किया बयान

PM मोदी के भाषण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, उगलने लगा जहर, पहलगाम हमले पर जारी किया बयान

0
PM मोदी के भाषण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, उगलने लगा जहर, पहलगाम हमले पर जारी किया बयान
PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले के बाद 6 जून को पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे. जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हमला हुआ है, वह ‘इंसानियत’ और ‘कश्मीरियत’ पर सीधा हमला है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद पाकिस्तान में बेचैनी और गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है.

प्रधानमंत्री का बयान

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान को गरीबों की रोटी और रोजगार का दुश्मन बताया था. उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी कश्मीर के विकास को रोकने की कोशिश करेगा, उसे सबसे पहले उनका सामना करना पड़ेगा. पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो झूठे और गुमराह करने वाले बयान दिए हैं, पाकिस्तान उन्हें पूरी तरह खारिज करता है.”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से क्या कहा गया?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह के बयान असल मुद्दों से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश हैं, खासकर उस क्षेत्र से जहां आम लोगों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अफसोस है कि प्रधानमंत्री ने बिना किसी ठोस सबूत के पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है.

बयान में आगे कहा गया कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विवादित इलाका है, जिसका समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छाओं के मुताबिक ही होना चाहिए. भारतीय नियंत्रण वाले कश्मीर (IOJK) में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वहां भारी सैन्य बल मौजूद हो, नागरिकों की स्वतंत्रता छीनी जा रही हो और बिना किसी कारण गिरफ्तारियां की जा रही हों, तो तरक्की की बातें गलत लगती हैं.

इसके साथ ही पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार संगठनों और विश्व समुदाय से अपील की कि वे भारत को इन बयानों के लिए जवाबदेह ठहराएं और यह सुनिश्चित करें कि कश्मीरी जनता को उनका अधिकार मिले. पाकिस्तान ने दोहराया कि वह कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.

यह भी पढ़े: The America Party: क्या मस्क बनाएंगे अमेरिका में सरकार? X पर की ‘The America Party’ की घोषणा, 80% लोगों का समर्थन

Previous article चीन का सपना टूटा, उज्बेकिस्तान-जॉर्डन पहली बार सफल हुए, दक्षिण कोरिया 11वीं बार फुटबाल विश्वकप में
Next article BSPHCL Admit Card 2025 Date OUT: बीएसपीएचसीएल के एडमिट कार्ड इस दिन, ऐसे करेंं डाउनलोड
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel