[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pakistan Missile Test: भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, क्या है इरादा?

Pakistan Missile Test: भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, क्या है इरादा?

0
Pakistan Missile Test: भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, क्या है इरादा?
Missile Test Alert

Pakistan Missile Test: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है. सिंधु जल समझौते को भारत ने रद्द कर दिया है, जिससे पड़ोसी देश पर जल संकट गहराने वाला है. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान घबराया हुआ. इस बीच पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट करने की का फैसला किया है. रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है. संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं.

मिसाइल क रेंज 480 किलोमीटर

पाकिस्तान जिस मिसाइल की टेस्टिंग करने की तैयारी कर रहा है, उसकी क्षमता 480 किलोमीटर बताई जा रही है. पाकिस्तान ने इसके लिए अरब सागर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. पाकिस्तान 24 से 25 अप्रैल के बीच मिसाइल का टेस्ट कर सकता है. इसके लिए पड़ोसी देश ने लाइव फायर की चेतावनी दी है. नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने का निर्देश दिया गया है.

भारत ने पाकिस्तान को दिया जोरदार झटका

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल संधि का स्थगित कर दिया. इसके अलावा अटारी चौकी को भी बंद कर दिया गया. पहलगाम में नृशंस हमले में 26 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति भारत के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया. भारत ने सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया. 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय रूप से बंद नहीं कर देता.

भारत आए पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा देश

भारत के कड़े कदम के बाद जो लोग वैध प्रमाण-पत्र के साथ सीमा पार गए हैं, वे एक मई से पहले उस मार्ग से लौट सकते हैं. इसके अलावा भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकार अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है. उन्हें एक सप्ताह में भारत छोड़ना होगा. भारत ने इस्लामाबाद स्थति अपने उच्चायोग से रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुला लिया है. इसके अलावा भारत सरकार ने फैसला लिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसे रद्द कर दिया गया है. जो पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा.

Previous article School Holidays 2025: कल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
Next article Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की ‘जाट’ 15वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई ने खोले पत्ते
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel