[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पहलगाम जैसा हमला करने की साजिश रच सकता है पाकिस्तान… लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने दी चेतावनी, कहा- भारत देगा करारा जवाब

पहलगाम जैसा हमला करने की साजिश रच सकता है पाकिस्तान… लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने दी चेतावनी, कहा- भारत देगा करारा जवाब

0
पहलगाम जैसा हमला करने की साजिश रच सकता है पाकिस्तान… लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने दी चेतावनी, कहा- भारत देगा करारा जवाब
पहलगाम जैसा एक और हमला कर सकता है पाकिस्तान, लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने दी चेतावनी.

India Pakistan Conflict: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा. ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद भीगी बिल्ली बने पाकिस्तान के फिर से पर निकल आए हैं. बीते दिनों अमेरिका की सरपरस्ती में उसका दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से बौखलाए पड़ोसियों ने अफगानिस्तान के ऊपर हवाई हमले कर दिए. लेकिन उसकी गीदड़ भभकी भारत के खिलाफ भी जारी है. इसी बीच भारत के पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मंगलवार को चेतावनी दी कि पाकिस्तान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले जैसी घटना को दोहराने की कोशिश कर सकता है, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी. पड़ोसी देश को सख्त चेतावनी देते हुए जनरल कटियार ने कहा कि सीमा पार किसी भी नई शरारत की कोशिश पर भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा.

भारत के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में शुरू किए गए बड़े पैमाने के ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए उन्होंने कहा,
“ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया, लेकिन पाकिस्तान अपनी आदतों से कभी बाज नहीं आएगा.” उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान पहलगाम जैसे एक और हमले की साजिश रच सकता है, लेकिन हमारी नजर उसकी हर हरकत पर है.”

भारत की तैयारियों को दोहराते हुए पश्चिमी कमान के प्रमुख ने कहा, “अगर पाकिस्तान ने फिर से ऐसी हरकत करने की कोशिश की, तो उसे इस बार कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा.” इस साल सितंबर में भी भारतीय सेना प्रमुख ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा सीमा पार आतंकवाद की कोशिश की, तो इस बार उसे भारी सजा भुगतनी होगी.

स्वार्थ के लिए भारत से टकराव बनाए रखना चाहता है पाक

मीडिया से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा था कि पाकिस्तान अपने स्वार्थों के लिए भारत के साथ टकराव बनाए रखना चाहता है. उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान कोई नई मूर्खता नहीं करेगा, लेकिन इसे पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सीमा पार घुसपैठ करने वाले आतंकियों को निष्क्रिय करना और नियंत्रण रेखा के पार उनके लॉन्च पैडों को तबाह करना था.

एयर चीफ मार्शल ने पाकिस्तान के दावों को बताया मनोहर कहानियां

इस महीने की शुरुआत में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के कम से कम दर्जनभर सैन्य विमान, जिनमें एफ-16 जेट भी शामिल थे, नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए. उन्होंने पाकिस्तान के उन दावों को मनोहर कहानियां बताया, जिनमें उसने भारत के बड़े नुकसान की बात कही थी.

एयर चीफ मार्शल सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय हमलों से पाकिस्तान के कई सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिनमें तीन ठिकानों पर हैंगर, कम से कम चार स्थानों पर रडार सिस्टम, दो जगहों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर, और दो वायुसेना ठिकानों के रनवे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

738 दिन बाद टूट गई मां की आस, हमास की कैद से जिंदा नहीं लौटे नेपाल के बिपिन जोशी, इजरायल लौटा शव         

अच्छी लग रही हैं, लेकिन स्मोकिंग छोड़ दीजिए… एर्दोगन ने जॉर्जिया मेलोनी से की खास अपील, इटालियन पीएम ने दिया ये जवाब

मचाडो के नोबेल प्राइज पर मादुरो को आया गुस्सा, वेनेजुएला ने नॉर्वे-ऑस्ट्रेलिया में बंद किया दूतावास, इन दो देशों में खोले नए राजनयिक मिशन

Previous article Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी
Next article Bihar Election 2025: राजद की इस धाकड़ महिला नेता को तेजस्वी देंगे टिकट? जिनकी राजनीति और ग्लैमरस लुक की खूब होती है चर्चा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel