[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pakistan Attack : पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत के 5 लोगों की मौत

Pakistan Attack : पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत के 5 लोगों की मौत

0
Pakistan Attack : पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत के 5 लोगों की मौत
Pakistan Drone Attack

Pakistan Attack : जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलाबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई.  गोलाबारी में कई अन्य घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है. एक अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया.

पाकिस्तान की गोलाबारी में हुई अधिकारी की मौत

अधिकारी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल  मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजौरी से दुखद समाचार मिला. हमने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक निष्ठावान अधिकारी को खो दिया है. उन्होंने (थापा ने) कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और वह मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में भी शामिल हुए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजौरी शहर को निशाना बनाकर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में उनका (थापा का) आवास चपेट में आ गया और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई. मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को किया तबाह, देखें वीडियो

चार अन्य लोगों की गोलाबारी में मौत

एक अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलाबारी में आयशा नूर (2 साल के) और मोहम्मद शोहिब (35 साल के) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार के एक घर पर गिरने से 55 वर्षीय रशीदा बी की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव के निवासी अशोक कुमार उर्फ ​​शौकी की मौत हो गई.

Previous article Sadhguru Health Tips: सद्गुरु ने बताया ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
Next article Video: बिहार में ट्रक के अंदर जिंदा जला ड्राइवर, बाहर निकलने छटपटाता रहा लेकिन नहीं बची जान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel