[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pahalgam Terror Attack : शादी के बाद पत्नी के साथ शुभम पहुंचा था पहलगाम, आतंकियों ने सिर में मारी गोली

Pahalgam Terror Attack : शादी के बाद पत्नी के साथ शुभम पहुंचा था पहलगाम, आतंकियों ने सिर में मारी गोली

0
Pahalgam Terror Attack : शादी के बाद पत्नी के साथ शुभम पहुंचा था पहलगाम, आतंकियों ने सिर में मारी गोली
Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. आतंकी हमले में मारे गए शख्स शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने ANI से बातचीत में बताया कि उनके भाई की इस हमले में मौत हो गई. शुभम उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे और हाल ही में 12 फरवरी को उनका विवाह हुआ था. वह अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे. सौरभ ने बताया कि उनकी भाभी ने फोन कर बताया कि शुभम को सिर में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि ऐसा भी बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोगों से नाम पूछने के बाद गोली चलाना शुरू किया. परिवार को सूचना मिली है कि तमाम प्रक्रियाओं के बाद शव 2-3 दिन में सौंपा जाएगा. इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है और शुभम की अचानक हुई इस मौत से माहौल गमगीन हो गया है.

2019 में पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में अब तक का सबसे बड़ा हमला

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला 2019 में पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को “हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला” करार दिया है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो विदेशी नागरिक—एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से—और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं.

मृतकों में से 22 की पहचान हुई

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मृतकों में से 22 की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले के पीछे के मकसद और हमलावरों की पहचान को लेकर छानबीन जारी है.

Previous article स्कूली शिक्षा और पोषण
Next article खुद की बैटिंग ऑर्डर, मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं, LSG की हार कैसे? ऋषभ पंत ने दिया जवाब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel