[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सपनों की शुरुआत मौत पर खत्म हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था’, शहीद की पत्नी का दर्द

सपनों की शुरुआत मौत पर खत्म हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था’, शहीद की पत्नी का दर्द

0
सपनों की शुरुआत मौत पर खत्म हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था’, शहीद की पत्नी का दर्द
लेफ्टिनेंट विनय नरवाला

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए पर्यटकों पर मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में करीब 26 लोग मारे गए थे. मारे गए लोगों में एक नाम भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाला का भी था. मुश्किल से अभी इनकी शादी हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता था जब यह हादसा हुआ. जिंदगी भर अपने पति के साथ रहने का सपना देख रही विनय की पत्नी हिमांशी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके हनीमून का सफर इस तरह खत्म होगा.

शादी का एक सप्ताह भी नहीं हुआ था

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय ने अपनी शादी और जन्मदिन के लिए 40 दिनों की छुट्टी ली थी. 4 अप्रैल को उनकी सगाई हुई, 16 अप्रैल को शादी, 19 अप्रैल को रिसेप्शन, 21 अप्रैल को दोनों जम्मू-कश्मीर हनीमून के लिए गए और 23 को विनय का करनाल में अंतिम संस्कार किया गया. देखते ही देखते इस नवविवाहित जोड़े के सारे सपने आतंकियों ने खत्म कर डाले.

कैसे हुई यह घटना?

आतंकी हमले के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सबका दिल दहला दिया. बैसरन वैली की हरी-भरी जमीन पर विनय की लाश पड़ी था, उसके पास में हिमांशी गुमसुम बैठी थी, उसके नजदीक एक बैग उल्टा पड़ा था. हमले के बारे में बात करते हुए हिमांशी बताती हैं कि वह अपने पति के साथ बैठकर भेलपुरी खा रही थी, तभी अचानक से उनके पास एक आदमी आता है. वह विनय से पूछता है कि क्या वह मुस्लिम हैं. जब विनय कहते हैं कि वह मुस्लिम नहीं हैं, तब आदमी उन पर गोली चला देता है.

घर में अभी तक शादी की सजावट, लेकिन अब मातम

करनाल के सेक्टर-7 में स्थित विनय के घर अभी तक शादी की सजावट लगी हुई है. बुधवार को जैसे ही विनय का शव उनके घर पहुंचा, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. विनय के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने भारत माता की जय और विनय नरवाला अमर रहे के नारे लगाए. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भी पहुंचे. फूट-फूट कर रोते हुए विनय की दादी ने कहा, “उसने हमेशा सेना में जाने का सपना देखा था.” हिमांशी के पिता ने कहा, “कुछ दिनों पहले ही मैंने अपनी बेटी के हाथों में चूड़ा पहनाया था और उसे इस हालत में देख रहा हूं. मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं अपनी बेटी से क्या कहूं.”

यह भी पढ़े: Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

Previous article Quordle उत्तर 24 अप्रैल 2025: जानें आज के सभी 4 शब्द, आसान हिंट्स और खेलने की बेस्ट ट्रिक!
Next article झारखंड के 15 जिलों के DEO पर गिरी गाज, रोका गया वेतन, नोटिस भेज सभी से मांगा गया जवाब
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel