[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pahalgam Terror Attack : भारत पहुंचे पीएम मोदी, पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप करेंगे बात

Pahalgam Terror Attack : भारत पहुंचे पीएम मोदी, पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप करेंगे बात

0
Pahalgam Terror Attack : भारत पहुंचे पीएम मोदी, पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप करेंगे बात
Donald Trump Talk to PM Modi

Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में आतंकी हमला हुआ. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब इस संबंध में खबर मिल तो वे एक्शन मोड में आ गए. प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक डिनर को छोड़ा और अपनी यात्रा को छोटा करने का फैसला किया. वे तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए, जबकि पहले उनका बुधवार रात वापस लौटने का कार्यक्रम था. प्रधानमंत्री बुधवार सुबह भारत पहुंचे.

ट्रंप पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी से बात करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी. ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, “कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है.” अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है. हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.”

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack Video: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ, मृतकों में दो विदेशी भी शामिल, देखें पूरी सूची

मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की. दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे मोदी ने कश्मीर की स्थिति का आकलन किया. इस वजह से वह क्राउन प्रिंस के साथ अपनी निर्धारित बैठक कम से कम दो घंटे की देरी से शुरू कर पाये. मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, लेकिन आधिकारिक डिनर में शामिल नहीं हुए और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके मंगलवार रात को स्वदेश लौटने का फैसला किया.

Previous article UPSC Result में बिहार का डंका, एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी सफल, देखिए जिलेवार लिस्ट
Next article बिहार में मोबाइल की लत बनी जानलेवा, मां की डांट के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel