[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pahalgam Attack: पहलगाम का बदला, आतंकवादियों के 2 मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

Pahalgam Attack: पहलगाम का बदला, आतंकवादियों के 2 मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

0
Pahalgam Attack: पहलगाम का बदला, आतंकवादियों के 2 मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
two terrorist arrested

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में शनिवार को कुलगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.

आतंकवादी सहयोगियों की पहचान अब्दुल सलाम भट और गुलाम मोहम्मद भट

मतलहामा चौक थोकरपोरा, कैमोह में स्थापित एक चौकी पर जांच के दौरान, दो आतंकवादी सहयोगियों की पहचान बिलाल अहमद भट, पुत्र अब्दुल सलाम भट और मोहम्मद इस्माइल भट, पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई, जो दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं. तलाशी के बाद, उनके कब्जे से 02 पिस्तौल, 25 पिस्तौल राउंड, ⁠02 पिस्तौल मैगजीन सहित हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया. घटना के संबंध में, पीएस कैमोह में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

6 आतंकवादियों के घर जमींदोज

कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने 6 संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है. इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कथित आतंकवादियों के घर जमींदोज कर दिए गए. इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि नष्ट हो गए थे.

Previous article चोरी की दो बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next article गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने की स्कूल समय में बदलाव की मांग
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel