[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राज्यसभा के सभापति के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव! 50 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर का दावा

राज्यसभा के सभापति के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव! 50 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर का दावा

0
राज्यसभा के सभापति के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव! 50 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर का दावा
No Confidence Motion

No Confidence Motion: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. इस बीच खबर है कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आम सहमति नहीं बन पाई है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरा इंडिया गठबंधन महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.

50 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर का दावा

विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से दावा किया जा रहा है कि प्रस्ताव पर अब तक 50 से ज्यादा सांसदों ने अपनी मुहर लगा दी है. इंडिया गठबंधन का दावा है कि ‘ब्लॉक’ के सभी घटक दल अविश्वास प्रस्ताव लाने पर राजी हैं. इसे बस राज्यसभा में प्रस्तुत करना बाकी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर हंगामे के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ के रुख के बाद कांग्रेस ने महाभियोग लाने की बात सबसे पहले की है. दावा किया जा रहा है कि सभी विपक्षी दलों ने इसपर रजामंदी दे दी है.

सभापति पर पक्षपात का आरोप

विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति धनखड़ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. बता दें, शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन से दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित कर दी जा रही है. इस बीच विपक्षी दलों का आरोप है की सभापति जगदीप धनखड़ पक्षपात कर रहे हैं.

सोमवार को राज्यसभा में हुआ जमकर हंगामा

सोमवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हो रहे भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी. हंगामा नहीं थमता देख उच्च सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

Previous article विद्यार्थियों की बनेगी 12 अंकों की अपार आइडी
Next article De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने बताया कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2, बोली- पहले पार्ट से ज्यादा…
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel