[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा, दूतावास ने कहा- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा, दूतावास ने कहा- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया

0
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा, दूतावास ने कहा- बयान तोड़ा-मरोड़ा गया
Uproar over Operation Sindoor

Operation Sindoor: इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लड़ाकू विमानों के नुकसान को लेकर रक्षा प्रतिनिधि द्वारा दी गई प्रस्तुति से जुड़ी खबरों को खारिज किया है. दूतावास ने कहा कि इन बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया है. इससे पहले खबर आई थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई सैन्य झड़प के पहले ही दिन भारत ने कुछ लड़ाकू विमान खो दिए थे. इंडोनेशिया में भारत के रक्षा प्रतिनिधि ने इसका जिक्र किया है. खबर में कहा गया था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत सरकार ने शुरुआत में सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला करने की अनुमति दी थी, पाकिस्तानी सेना पर नहीं. जकार्ता में एक सेमिनार के दौरान इस बात का जिक्र किया गया.

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

खबर का खंडन करते हुए कहा गया कि हमने सेमिनार में रक्षा प्रतिनिधि द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. उनके बयान को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी बातों की मंशा और मैसेज को गलत तरीके से दिखाया गया. इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, “हमने सेमिनार में रक्षा प्रतिनिधि द्वारा दी गई प्रस्तुति से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. उनके बयान को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है.”

Operation Sindoor
बयान को संदर्भ से अलग पेश किया गया: दूतावास

बयान में आगे कहा गया, “प्रजेंटेशन में बताया गया था कि भारतीय सेना देश की चुनी हुई सरकार के निर्देशों पर काम करती है, जो हमारे कुछ पड़ोसी देशों से अलग है. इसमें यह भी बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर का टारगेट सिर्फ आतंकियों के ठिकानों पर हमला करना था. भारत की कार्रवाई भड़काने वाली नहीं थी.”

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने क्या कहा था

मई में रॉयटर्स ने एक आर्टिकल प्रकाशित किया था. इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के उस बयान का जिक्र था, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर भारत की सैन्य बढ़त की बात कही थी. सीडीएस ने इंटरव्यू में माना कि ऑपरेशन की शुरुआत में भारतीय सेना को कुछ नुकसान हुआ था, लेकिन बाद में सेना ने पाकिस्तान के ठिकानों पर पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई की.

जनरल चौहान ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “तो मैं बस इतना कहूंगा कि 7 मई और शुरुआती चरणों में कुछ नुकसान हुए थे, लेकिन संख्या उतनी अहम नहीं है. असली बात यह है कि ये नुकसान क्यों हुए और हमने इसके बाद क्या किया? हमने अपनी रणनीति में सुधार किया और फिर 7, 8 और 10 मई को बड़ी संख्या में पाकिस्तान के अंदर उनके ठिकानों पर हमला किया. हमने उनके सभी सुरक्षा घेरों को पार कर बिना किसी डर के अंदर तक जाकर हमला किया, जबकि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई कमजोर थी.”

कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला

कांग्रेस ने रविवार को इंडोनेशिया में भारत के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की कथित टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के हाथों अपने लड़ाकू विमानों का नुकसान उठाना पड़ा. कांग्रेस ने सरकार पर इस मामले में देश को ‘‘गुमराह’’ करने का आरोप लगाया. 

Previous article 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, जानिए क्या-क्या होगा खास
Next article Libra Monthly Horoscope July 2025: तुला राशि वाले छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel