[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Sindoor: ‘भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तब हुआ सीजफायर, रक्षा मंत्री ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

Operation Sindoor: ‘भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तब हुआ सीजफायर, रक्षा मंत्री ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

0
Operation Sindoor: ‘भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तब हुआ सीजफायर, रक्षा मंत्री ने ट्रंप के दावे को किया खारिज
Rajnath Singh on Operation Sindoor

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “10 मई को जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों पर जोरदार हमला किया, तो पाकिस्तान ने हार मान ली और युद्ध विराम की पेशकश की. पाकिस्तान की तरफ से सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के स्तर पर संपर्क कर आग्रह किया गया था कि अब कार्रवाई रोक दी जाए. यह प्रस्ताव इस शर्त के साथ स्वीकार किया गया कि यह ऑपरेशन केवल रोका गया है. अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई दुस्साहस होता है, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा.”

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रंप का क्या है दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उनके प्रयास से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त हुआ. उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के पास व्यापार का प्रस्ताव रखा गया, तब संघर्षविराम हुआ. हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे का हमेशा से खंडन किया है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ’22 मिनट में गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, 100 से अधिक आतंकवादी ढेर’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को भी दिया करारा जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रतिपक्ष के लोग पूछते हैं कि कितने विमान गिरे, यह राष्ट्रीय भावनाओं का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता.’’ उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य बड़े हों तो अपेक्षाकृत छोटे मुद्दे पर सवाल नहीं किए जाते.

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev : पहलगाम आतंकी हमले के दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया!

पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया गया

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) का बेमिसाल उदाहरण है और इसके तहत पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और यह संख्या अधिक भी हो सकती है.

पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यह ऑपरेशन उन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया था जिन्होंने आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया… सीमा पार करना या क्षेत्र पर कब्जा करना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था. ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का राजनीतिक-सैन्य उद्देश्य उन आतंकी नर्सरियों को खत्म करना था जिन्हें पाकिस्तान ने कई वर्षों से पोषित किया था. और इसीलिए सशस्त्र बलों को अपने लक्ष्य चुनने की पूरी आजादी दी गई थी… उद्देश्य युद्ध शुरू करना नहीं था, बल्कि विरोधी को झुकने के लिए मजबूर करना था.”

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के पहले बयानबाजी तेज

Previous article सांप के काटने से लड़की की मौत
Next article Bihar News: बिहार में नाबालिग लड़की की जबरन मांग में सिंदूर डालने की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel