[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Sindoor: भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर शक्तिशाली हथियार से किया था हमला, हो गया धुंआ-धुंआ

Operation Sindoor: भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर शक्तिशाली हथियार से किया था हमला, हो गया धुंआ-धुंआ

0
Operation Sindoor: भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर शक्तिशाली हथियार से किया था हमला, हो गया धुंआ-धुंआ
Jaish-e-Mohammed headquarters India hit hardest

Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को गहरा जख्म दिया है. भारतीय सेना ने अपनी सीमा में रहते हुए पड़ोसी देश पर टारगेट कर हमला किया और कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत के हमले में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर को भारी नुकसान हुआ है. खबर है कि भारत ने जैश के हेडक्वार्टर पर सबसे ज्यादा शक्तिशाली हथियार से हमला किया था. जिससे आतंकी ठिकाना धुंआ-धुंआ हो गया.

भारत के एयर स्ट्राइक में यूसुफ अजहर समेत 5 आतंकवादी ढेर

यूसुफ अजहर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर किए गए भारत के हवाई हमले में मारे गए पांच आतंकवादियों में से एक था. 1999 में विमान (उड़ान आईसी-814) के अपहरण के जिम्मेदार मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में शामिल यूसुफ इस आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर का बहनोई था. अधिकारियों ने बताया कि यूसुफ (करीब 50 वर्ष) 1998 में अपहरण से एक वर्ष पहले उस फर्जी पासपोर्ट के आधार पर भारत में घुसा था जिसकी व्यवस्था उसके सहयोगी अब्दुल लतीफ ने की थी. यूसुफ के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था. वर्ष 2002 में भारत ने उसका नाम पाकिस्तान को वांछित आतंकवादी के रूप में सौंप दिया.

लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने पर भी भारत ने किया था हमला

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के बहावलपुर मदरसे को भारतीय हमलों से कई दिन पहले खाली करा दिया गया था. यह हमला 7 मई की सुबह पहलगाम में आतंकी हमले के प्रतिशोध में किया गया था जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. यूसुफ अजहर उन पांच शीर्ष आतंकवादियों में शामिल था जिनकी हमलों में मौत हो गई. इस हमले में मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने को भी निशाना बनाया गया. अन्य मारे गए आतंकियों की पहचान मुदस्सर खादियान खास उर्फ ​​अबू जुंदाल और खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा (लश्कर-ए-तैयबा), हाफिज मुहम्मद जमील और मोहम्मद हसन खान (जेईएम) के रूप में हुई. मसूद अजहर ने स्वीकार किया है कि बहावलपुर में संगठन के मुख्यालय पर हुए मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए.

24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान को किया गया था हाईजैक

24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान (आईसी-814 उड़ान) को, पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों (अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, मिस्त्री जहूर इब्राहिम और शाकिर) ने अपहरण कर लिया था. इस विमान में 179 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे. अमृतसर, लाहौर और अबू धाबी में कुछ देर रुकने के बाद इसे कंधार ले जाया गया, जहां इसे 31 दिसंबर 1999 तक रखा गया.

Previous article महंगाई की मार, कल से महंगा हो जायेगा मेधा दूध, यहां देखिये नयी कीमत
Next article 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को राहत, सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें कितनी बढ़ेगी इनकम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel