[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Sindoor: पीओके में भारतीय सेना का प्रहार, 9 आतंकी ठिकाने तबाह! राजनाथ सिंह ने की सेना की तारीफ

Operation Sindoor: पीओके में भारतीय सेना का प्रहार, 9 आतंकी ठिकाने तबाह! राजनाथ सिंह ने की सेना की तारीफ

0
Operation Sindoor: पीओके में भारतीय सेना का प्रहार, 9 आतंकी ठिकाने तबाह! राजनाथ सिंह ने की सेना की तारीफ
Operation Sindoor

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार 6 मई 2025 की देर रात भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमले शुरू कर दिए. भारतीय सेना ने इसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा है. भारत के इस जवाबी कार्रवाई में सेना ने पाक-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. भारतीय सेना के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोशल मीडिया मंच एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने लिखा, “भारत माता की जय।”

भारत ने पाकिस्तानी सेना पर नहीं किया हमला

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह केंद्रित, मापी गई और गैर-उग्र प्रकृति का है. भारत ने पाकिस्तान की किसी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया. हमलों का उद्देश्य सिर्फ उन आतंकी ठिकानों को खत्म करना था, जहां से भारत पर हमलों की योजना बनाई जाती थी. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि लक्ष्यों का चयन संयम और रणनीतिक विवेक के आधार पर किया गया.

राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर “भारत माता की जय” लिखा और सेना को बधाई दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

इसे भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और संघर्षविराम उल्लंघन

ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली इलाके में तोपखाने से गोलीबारी की, जो कि संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन है. इसके जवाब में भारतीय सेना ने संतुलित और उपयुक्त तरीके से जवाब दिया. एडीजीपीआई ने एक्स पर इस उल्लंघन की पुष्टि की और भारतीय सेना की प्रतिक्रिया को उचित बताया. भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, “न्याय हुआ. जय हिंद!” इससे पहले की एक पोस्ट में सेना ने कहा था, “हमला करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित.”

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: शहीदों की विधवाओं के आँसू का बदला, सेना ने क्यों रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम?

Previous article मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का 7 मई 2025 का आज का राशिफल
Next article Operation Sindoor: भारत के हवाई हमले का देखें वीडियो
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel