[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Shield : ऑपरेशन शील्ड 31 मई को? जानें क्या होगा मॉक ड्रिल में और कितने बजे होगा

Operation Shield : ऑपरेशन शील्ड 31 मई को? जानें क्या होगा मॉक ड्रिल में और कितने बजे होगा

0
Operation Shield : ऑपरेशन शील्ड 31 मई को? जानें क्या होगा मॉक ड्रिल में और कितने बजे होगा
Operation Shield mock drill (File Photo)

Operation Shield : ऑपरेशन शील्ड क अब 31 मई को होगा. इसके तहत जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. पहले यह अभ्यास 29 मई को होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए  इसे स्थगित कर दिया गया. भारत के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तैयारियों की जांच के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है. हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन रातों तक  भीषण झड़प चली. इसके बाद बाद यह मॉक ड्रिल की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिक क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को टारगेट किया था.

ऑपरेशन शील्ड  का क्या है उद्देश्य

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर से कुछ घंटे पहले भी देशभर में मॉक ड्रिल देखने को मिला था. उसी रात भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों को टरगेट करके नष्ट कर दिया था. अब ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य सीमावर्ती राज्यों में इमरजेंसी की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना है. ऑपरेशन शील्ड में एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य इमरजेंसी एजेंसियां भाग लेंगी.

कितने बजे होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’

राजस्थान में नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को शनिवार शाम को प्रदेशभर में ब्लैकआउट करने और मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं. नागरिक रक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा द्वारा दिशानिर्देश जारी किया गया है. इसके अनुसार राज्य के सभी 41 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा. मोंगा ने कहा कि गृह मंत्रालय के एक हालिया पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा पर स्थित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत यह अभ्यास किया जाएगा.

अधिकारियों का कहना है कि इस बार मॉक ड्रिल को पहले से ज्यादा बेहतर और व्यावहारिक तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा अच्छे से की जा सके. इसका मकसद लोगों की जान बचाने की तैयारी को मजबूत करना है.

Previous article Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की एंट्री कल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Next article आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel