[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Omar Abdullah on Pakistan: सिर्फ भारत की जिम्मेदारी नहीं… बोले उमर अब्दुल्ला- पाकिस्तान भी करे बातचीत की पहल

Omar Abdullah on Pakistan: सिर्फ भारत की जिम्मेदारी नहीं… बोले उमर अब्दुल्ला- पाकिस्तान भी करे बातचीत की पहल

0
Omar Abdullah on Pakistan: सिर्फ भारत की जिम्मेदारी नहीं… बोले उमर अब्दुल्ला- पाकिस्तान भी करे बातचीत की पहल
Omar Abdullah on Pakistan

Omar Abdullah on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (28 जुलाई) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसे हमले पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन करने वाले लोगों को कमजोर कर रहे हैं. उमर ने कहा कि भारत के साथ बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पड़ोसी देश पाकिस्तान की भी है. एक कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए उमर ने कहा “हम हमेशा से पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्षधर रहे हैं, मैं यह कहता रहा हूं कि बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना केवल भारत की जिम्मेदारी नहीं है. पाकिस्तान को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और बातचीत शुरू करने के लिए माहौल बनाना होगा.”

पहलगाम जैसे हमले हमें कमजोर करते हैं- उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से फिर पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा “पहलगाम जैसे हमले हम जैसे लोगों को कमजोर करते हैं, जो पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन करते हैं. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान एक अनुकूल माहौल बनाने में भूमिका निभाए, जिससे न केवल बातचीत शुरू करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि बातचीत किसी निष्कर्ष पर पहुंचे.”

आतंकियों के ढेर होने का उमर अब्दुल्ला ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कहा कि यह अच्छी खबर है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल कोई आतंकी श्रीनगर में हुए मुठभेड़ में ढेर हो गया. उमर ने कहा “अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो अच्छी बात है. जिस दिन से पहलगाम हमला हुआ है, हमारे सुरक्षाबल- पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल हमलावरों पीछे लगे हुए हैं. अगर इस मुठभेड़ में उनमें से एक भी आतंकवादी मारा गया, तो यह अच्छी खबर है.”

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा सुलेमान उर्फ आसिफ सोमवार सुरक्षा बलों के ऑपरेशन महादेव अभियान में मारा गया. उन्होंने बताया कि यह तकनीकी संकेत एक ऐसे सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का इशारा कर रहा था, जिसका उपयोग पहलगाम हमले के हमलावरों ने भी किया था.पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे. इसके बाद सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. (इनपुट- भाषा)

Previous article धपरी मोड़ के समीप लगा बैरियर क्षतिग्रस्त
Next article अगर किराये पर रहते हैं बाहर, तब भी आपको मिलेगा गैस का कनेक्शन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel