[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ओमान तट पर अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

ओमान तट पर अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

0
ओमान तट पर अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध
कमर्शियल जहाज हमले के बाद उठता धुआं, फोटो- एएनआई

Oman coast attack: ओमान के तट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास पलाऊ के झंडे वाले कमर्शियल जहाज MT Settebello पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद भारत सरकार ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिकी प्रशासन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत ने इस घटना को लेकर अमेरिकी पक्ष के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स (CDA) को तलब कर इन हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की है.

भारत ने जताया कड़ा विरोध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं और भारत ने साफ तौर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि जिन तीन जहाजों पर हमले हुए, वे सभी विदेशी झंडे वाले जहाज थे. इनमें से कोई भी भारतीय स्वामित्व वाला जहाज नहीं था, हालांकि उन पर भारतीय नाविक तैनात थे.

खाड़ी क्षेत्र में तैनात हैं हजारों भारतीय नाविक

पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर कुल 562 भारतीय नाविक कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से 329 नाविक फारस की खाड़ी क्षेत्र में यानी होर्मुज़ स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में तैनात हैं, जबकि 233 नाविक ओमान की खाड़ी में, होर्मुज़ के पूर्वी हिस्से में मौजूद हैं. मुकेश मंगल के अनुसार, पूरे खाड़ी क्षेत्र में 18,000 से अधिक भारतीय नाविक विभिन्न जहाजों पर काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ओवैसी ने की घटना की निंदा

ओमान की खाड़ी पर कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि तीन भारतीय नाविकों की मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और हमलों से आम नागरिकों और समुद्री कर्मियों की जान खतरे में पड़ रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा, व्यापार और समुद्री गतिविधियां प्रभावित होती हैं. ओ

समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है. वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा, करीब 20 फीसदी, इसी मार्ग से होकर गुजरता है. ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सैन्य टकराव या जहाजों पर हमला न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को भी प्रभावित करता है. वहीं तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत सरकार भी पूरी स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है.

Previous article Video: स्कूल या अय्याशी का अड्डा! सिक रूम में मिले 1.77 करोड़ कैश, शराब और कंडोम, नगरपालिका चेयरमैन समेत 4 पर केस दर्ज
Next article श्रावणी मेले को मिलेगा नया रंग-रूप, सुलतानगंज में 25 स्विस कॉटेज व रोशनी-संस्कृति का भव्य संगम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel