[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ओडिशा के स्कूल में चौथी के छात्र से करवाई उठक-बैठक, हो गई मौत

ओडिशा के स्कूल में चौथी के छात्र से करवाई उठक-बैठक, हो गई मौत

0
ओडिशा के स्कूल में चौथी के छात्र से करवाई उठक-बैठक, हो गई मौत

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की उस समय मौत हो गई, जब एक शिक्षक ने उसे कथित तौर पर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर छात्र किया. छात्र का नाम रुद्र नारायण सेठी बताया गया है. वहीं, जिस टीचर ने उसे सजा दी, उसका नाम ज्योतिर्मयी पांडा है. स्कूल की प्रधानाध्यापक प्रमिला पांडा ने बताया कि स्कूल की शिक्षक ज्योतिर्मयी पांडा ने बताया कि मंगलवार को रुद्र समेत सात बच्चों को क्लास के समय बाहर खेलते हुए देखा गया. इस पर ज्योतिर्मयी पांडा ने उन्हें कुछ देर के लिए उठक-बैठक करने की सजा दी. इसी दौरान रुद्र गिर गया. उसे तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. फिर वहां से एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कटक रेफर कर दिया गया. कटक में डॉक्टरों ने रुद्र को मृत घोषित कर दिया. घटना के अगले दिन बुधवार को एडिशनल ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रभंजन पति ने स्कूल में जाकर पूरे मामले की जांच की. उन्होंने कहा है कि जल्द ही वह जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे. वहीं, जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद हम उचित कार्रवाई करेंगे.

कटक में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बता दें कि रुद्र नारायण सेठी ओरली में सूर्य नारायण नोडल उच्च प्राथमिक विद्यालय का छात्र था. 10 साल के इस बच्चे को दोपहर तीन बजे स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान अपने साथियों के साथ खेलते हुए पाया गया. एक शिक्षक ने उसे दंड स्वरूप उठक-बैठक करने के लिए कहा. उठक-बैठक करने के दौरान रुद्र गिर गया. उसके माता-पिता को तुरंत सूचना दी गई. रुद्र का घर ओडिशा के जाजपुर जिले के रसूलपुर प्रखंड के ओरली गांव में है. रुद्र को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, इसके बाद रात में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: ओडिशा के भद्रक में सिर पर कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से पहली कक्षा के छात्र की मौत

प्रखंड शिक्षा अधिकारी बोले- नहीं मिली कोई शिकायत

रसूलपुर प्रखंड के शिक्षा अधिकारी नीलांबर मिश्रा से जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. अगर हमें औपचारिक शिकायत मिलती है, तो इसकी जांच की जाएगी और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. रसूलपुर के सहायक शिक्षा अधिकारी प्रभंजन पति ने स्कूल का दौरा किया और मामले में पूछताछ की.

Previous article झारखंड : बोकारो में विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 से होगी शुरू, केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने की बैठक
Next article बोकारो : बकाया जल शुल्क नहीं देने पर कटेगा कनेक्शन, चास नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर की गयी समीक्षा बैठक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel