[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ओडिशा राज्यसभा चुनाव: BJD और BJP विधायकों के बीच झड़प, क्रॉस वोटिंग का भी आरोप

ओडिशा राज्यसभा चुनाव: BJD और BJP विधायकों के बीच झड़प, क्रॉस वोटिंग का भी आरोप

0
ओडिशा राज्यसभा चुनाव: BJD और BJP विधायकों के बीच झड़प, क्रॉस वोटिंग का भी आरोप
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक, फोटो एक्स

Odisha Rajya Sabha Voting: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान BJD विधायकों के साथ झड़प के आरोप को बीजेपी ने खारिज कर दिया. BJP विधायक सितांशु शेखर महापात्र ने कहा, बीजेडी विधायकों की आपस में बहस हो रही थी. कोई भी BJP विधायक इसमें शामिल नहीं था. उन्होंने कहा- BJD तो यही कहेगी कि BJP इसमें शामिल थी. जब यह घटना हुई, उस समय हम वहीं खड़े थे.

पांच विपक्षी विधायकों ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के 5 विधायकों ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया.

ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव 12 साल के बाद हो रहे हैं. इस बार चार सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्यसभा के चार सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

कांग्रेस और बीजेडी के इन विधायकों ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में किया मतदान

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी के तीन विधायकों-रमेश जेना, दसरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है. वहीं, बीजद के बांकी से विधायक देवी रंजन त्रिपाठी ने भी घोषणा की कि उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है.

बीजेपी विधायकों ने बताया- क्यों बीजेपी समर्थित विधायकों के पक्ष में किया मतदान

देवी रंजन त्रिपाठी ने कहा, मैं कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के हमारी पार्टी के फैसले का विरोध करता हूं. भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने का मेरा निर्णय बीजू पटनायक की उस राजनीतिक विरासत के अनुरूप है, जिन्होंने हमेशा कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष किया. इस बीच, बीजद विधायक सौविक बिस्वाल की पत्नी डॉ अनन्या प्रियदर्शिनी ने दावा किया कि उनके पति ने भी दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया है. अनन्या ने कहा, मेरे पति ने पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान किया है, क्योंकि हाल ही में मेरे ससुर पी बिस्वाल को बीजद से निष्कासित कर दिया गया था. पार्टी के भीतर उनका अपमान किया गया. मेरे पति मौन व्रत पर हैं और उन्होंने बीजद के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की गई.

ओडिश में राज्यसभा चुनाव का क्या है गणित?

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के गणित के अनुसार, किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए 30 प्रथम वरीयता वोट की आवश्यकता होती है. भाजपा के पास कुल 82 सदस्यों का समर्थन होने के कारण अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद उसके पास 22 अतिरिक्त वोट बचेंगे. इसी तरह बीजद अपने एक उम्मीदवार को जिताने के बाद उसके पास 18 अतिरिक्त वोट होंगे.

ओडिशा विधानसभा में बीजेपी के 79 विधायक

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. वहीं, 15 जनवरी को दो विधायकों के निलंबन के बाद बीजद के पास 48 सदस्य रह गए हैं. कांग्रेस के 14 विधायक हैं, जबकि माकपा का एक विधायक है.

Previous article बुंडू में जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
Next article Saraikela: दो बाइक की टक्कर में शख्स की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel