[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Odisha News: पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाका, कई गंभीर

Odisha News: पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाका, कई गंभीर

0
Odisha News: पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाका, कई गंभीर

Odisha News: ओडिशा के पुरी में बीती रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया जिससे पंद्रह लोग झुलस गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें. व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. उन्होंने आगे लिखा कि घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे. सभी के जल्द स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में सुना. खबर सुनकर दुख हुआ. प्रभु से कामना है कि जिन लोगों का इलाज किया जा रहा है वे जल्द स्वस्थ हों.

Read Also : Sambit Patra ने क्या कहा कि मच गया हंगामा, बाद में बीजेपी नेता को मांगनी पड़ी माफी

पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर जमा हुए थे. श्रद्धालुओं का एक ग्रुन इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई और उसमें धमाका हो गया. जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे जिसके बाद कुछ लोग खुद को बचाने के लिए पानी में कूद गए. एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. पुरी में पटाखा विस्फोट की घटना पर एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि पटाखे फोड़ते समय आग लगने की घटना में कई लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना के बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को एससीबी अस्पताल कटक भेजा गया है. हमारी प्राथमिकता घायलों का अच्छी तरह से इलाज करवाना है.

Previous article Happy Birthday Paresh Rawal: पहली मुलाकात में मिस इंडिया को दे बैठे दिल, फिर 12 साल बाद रचाई शादी
Next article Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी, 23 जिलों का पारा 40 के पार, 30 और 31 मई इन इलाकों में चल सकती है लू
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel