[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बर्बाद हो रहा परिवार, कुछ कीजिए सरकार, जेपी नड्डा से नर्सिंग यूनियनों की गुहार

बर्बाद हो रहा परिवार, कुछ कीजिए सरकार, जेपी नड्डा से नर्सिंग यूनियनों की गुहार

0
बर्बाद हो रहा परिवार, कुछ कीजिए सरकार, जेपी नड्डा से नर्सिंग यूनियनों की गुहार
एम्स रिषिकेश में मेमोरेंडम देने आये नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा.

Nursing Staffs Memorandum to JP Nadda| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से नर्सिंग यूनियनों ने नर्सों के परिवार को बचाने की गुहार लगायी है. नर्सिंग स्टाफ्स की अगुवाई कर रहे यूनियनों ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अलग-अलग मांगपत्र सौंपा है. यूनियनों का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ अलग-अलग राज्यों में काम करते हैं. इसकी वजह से उन्हें अपने पति और परिवार से दूर रहना पड़ता है. लिहाजा उनका परिवार बिखर रहा है. बर्बाद हो रहा है. इसलिए स्वास्थ्य मंत्री कार्मिक विभाग के निर्देश के आलोक में नर्सिंग स्टाफ्स की पोस्टिंग उसी शहर में करें, जहां उनके पति या पत्नी काम करते हैं, ताकि परिवार नियोजन और परिवार संभालने दोनों में आसानी हो.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन

ऑ‍ल इंडिया एम्स एंप्लॉईज यूनियन ने बुधवार 16 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दिल्ली में इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा, तो दूसरा ज्ञापन उत्तराखंड के नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स रिषिकेष में भी सौंपा गया. एम्स में जेपी नड्डा को सौंपे गये 3 पन्नों के ज्ञापन में एक-एक बिंदु का उल्लेख करते हुए उनसे आग्रह किया गया है कि नर्सिंग स्टाफ की पोस्टिंग उसी राज्य में करें, जहां उनके पति या पत्नी कार्यरत हैं. ज्ञापन में कहा गया है कार्मिक विभाग की ओर से पहले से ही ऐसा आदेश जारी किया जा चुका है. स्वास्थ्य विभाग को सिर्फ जीवनसाथी स्तर (स्पाउस ग्राउंड) पर ट्रांसफर नीति को लागू करना है.

परिवार टूटने तक की आ जाती है नौबत

ज्ञापन में कहा गया है कि सैकड़ों महिला स्वास्थ्यकर्मी अपने गृह राज्य और परिवार से दूर रहकर नौकरी कर रहीं हैं. इन्हें अक्सर व्यक्तिगत और घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लंबे सय तक घर से दूर रहने की वजह से जीवनसाथी को भी वक्त नहीं दे पातीं. माता-पिता और अपने बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य नहीं निभा पातीं. कई बार ऐसा होता है कि नौकरी की वजह से परिवार तक टूटने की समस्या आ जाती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘छुट्टियों पर परिवार के पास जाना या परिवार का उनके पास आना होता है जोखिम भरा’

नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स रिषिकेश के ज्ञापन में आगे कहा गया है कि कई बार एकल महिला स्वास्थ्यकर्मी को अपने घर-परिवार से 2000-2000 किलोमीटर दूर जाकर काम करना पड़ता है. अगर छुट्टियों में वह अपने परिवार तक जाना चाहे या उनका परिवार उनके पास आना चाहें, तो यात्रा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जोखिम भरा होता है.

पति-पत्नी के अकेले-अकेले रहने के नुकसान के बारे में जेपी नड्डा को बताया

पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के नुकसान के बारे में भी स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया है. कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय में ट्रांसफर पॉलिसी नहीं होने की वजह से पति-पत्नी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां अकेले निभानी होती है. अलग-अलग रहने की वजह से उनका खर्च कई गुणा बढ़ जाता है. बच्चे माता-पिता के साथ नहीं रह पाते. उनका बचपन छिन जाता है. उनकी परवरिश प्रभावित होती है.

2021-23 के बीच 800 नर्सिंग स्टाफ ने छोड़ दी नौकरी

एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया है कि जीवनसाथी और अपने परिवार के करीब जाने के लिए लोग नौकरी छोड़ने लगे हैं. वर्ष 2021 से 2023 के बीच 800 नर्सिंग स्टाफ ने इस्तीफा देकर अन्यत्र नौकरी कर ली. अगर सरकार इस पर ध्यान दे और स्थानांतरण नीति लागू कर दे, तो कर्मचारियों के घर-परिवार की समस्या दूर होगी और वे बेहतर सेवा दे पायेंगे. अभी वे चुनौतीपूर्ण और विषम परिस्थितियों में काम करने के लए मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें

16 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची एयरपोर्ट को नहीं मिली जमीन, देवघर एयपोर्ट की लग गयी लौटरी, लगेगी कैट टू लाइटिंग सिस्टम

खुशखबरी! रिम्स में मरीजों को मामूली खर्च पर बेहतर सुविधाएं, नर्सिंग कर्मियों का वेतन 15 हजार बढ़ा

Previous article प्रधानाध्यापक ने लगाया शिक्षक पर मारपीट का आरोप, शिक्षक ने बताया बेबुनियाद
Next article Latest Lac Bangles Designs: खुबसूरत कलाई को दें नया लुक, ट्राय करें लाख की चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel