[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत-पाक में हो जाता न्यूक्लियर वॉर? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी पूरी जानकारी

भारत-पाक में हो जाता न्यूक्लियर वॉर? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी पूरी जानकारी

0
भारत-पाक में हो जाता न्यूक्लियर वॉर? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी पूरी जानकारी
S. Jaishankar on Nuclear War

India Pakistan Conflict : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर होने वाला था? इस सवाल का जवाब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों के दौरान न्यूक्लियर वॉर होने से वे ‘काफी दूर’ थे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी धरती पर आतंकवादी ठिकानों पर केवल नपे-तुले और बिना उकसावे वाले तरीके से हमला किया था. जयशंकर ने हाल ही में संपन्न जर्मनी यात्रा के दौरान फ्रैंकफर्टर अलगेमाइन त्सितुंग अखबार को दिए इंटरव्यू में यह बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक बहुत खुला कारोबार है. दोनों देशों के बीच टकराव के कारण न्यूक्लियर वॉर होने की बातें आतंकवाद जैसी भयानक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर के कितने करीब होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “बहुत, बहुत दूर… हमारे पास आतंकवादी टरगेट हैं. वे बहुत ही सोच-समझकर उठाए गए कदम थे. हमले तनाव बढ़ाने वाले नहीं थे.” जयशंकर ने पिछले सप्ताह नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी का दौरा किया था. उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमलों के बारे में इन देशों में पहुंचकर जानकारी दी थी.

हालात कभी भी परमाणु स्तर तक नहीं पहुंचे : एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हालात कभी भी परमाणु स्तर तक नहीं पहुंचे. यह सोच कि क्षेत्र की हर घटना परमाणु संकट बन सकती है, गलत है. यह धारणा उन्हें परेशान करती है क्योंकि इससे आतंकवाद जैसी खतरनाक गतिविधियों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिलता है. पाकिस्तान क्षेत्रीय तनाव और बढ़ता है. उन्होंने कहा कि जो अंधा नहीं है, वह साफ देख सकता है कि पाकिस्तान के शहरों और कस्बों से खुलेआम आतंकी संगठन संचालित हो रहे हैं. यूएन सुरक्षा परिषद की सूची में सबसे अधिक पाकिस्तानी आतंकियों और उनके ठिकानों के नाम दर्ज है. भारत के द्वारा इन्हीं स्थानों को निशाना बनाया है.

Previous article Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
Next article JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? यहां देखें आसान स्टेप्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel